Mithun (Gemini) Business Horoscope 2021: चुनौतियों के बावजूद बनेंगे विजेता
Mithun (Gemini) Business Horoscope 2021: मिथुन राशि के कारोबारियों के लिए साल 2021 फिर से चुनौतियों भरा रहेगा। अष्टम शनि के कारण परेशानियां बनी रहेंगी। उन्नति के रास्ते अवरूद्ध रहेंगे। मार्च तक का समय अधिक मुश्किलों भरा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकिबीच-बीच में वर्ष कुछ माह ऐसे भी रहेंगे जो आपके लॉस की भरपाई करते रहेंगे इसलिए ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस राशि के जो लोग पहली बार व्यापार के क्षेत्र में आ रहे हैं या जो अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें सहयोग और अच्छे मौके मिलेंगे और जो पहले से किसी बिजनेस में हैं उन्हें अप-डाउन के बावजूद लाभ प्राप्त होगा।
मई से नवंबर 2021 के बीच का समय देखें को आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विदेशी व्यापार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पुरानी योजनाओं पर काम करने का भी यही समय रहेगा। पार्टनरशिप से कोई बड़ी योजना धरातल पर उतारने में सफल होंगे।
हेल्थ सेक्टर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा
मिथुन राशि के जो लोग शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार, अनाज, लॉटरी, बीमा सेक्टर से जुड़े हैं वे लाभ में रहेंगे। इस साल हेल्थ सेक्टर में भी अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। लोहा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, हेल्थ प्रोडक्ट में निवेश करना फायदे का सौदा रहेगा। पैतृक कार्यो को भी उन्नति देने में सफल होंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े लोग प्रॉफिट में रहेंगे। जुलाई-अगस्त का समय महत्वपूर्ण रहेगा। सप्तम भाव में बन रहा बुधादित्य योग पार्टनरशिप या किसी स्वजन की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने का संकेत दे रहा है।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications