शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग होते हैं सुंदर, कोमल और स्वीट
नई दिल्ली। जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं। इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है।

दिल,दिमाग और शरीर से काफी खूबसूरत
शुक्रवार को जन्में व्यक्ति दिल,दिमाग और शरीर से काफी खूबसूरत होते हैं।आप लोगों अक्सर क्रियेटिव फील्ड में देखे जाते हैं। आपको संगीत, फिल्म, मीडिया, खेल वाली चीजें आकर्षित करती हैं।

आप मधुर बोलते हैं और मोहक मुस्कान के मालिक होते हैं
आप मधुर बोलते हैं और मोहक मुस्कान के मालिक होते हैं।आप काफी भावक होते हैं जिसके कारण आपको कभी-कभी दुखी भी होना पड़ता है। आप अगर पुरूष हैं तो आप महिलाओं में और अगर आप महिला हैं तो आप पुरूषों में काफी लोकप्रिय होते हैं।

आपका गुस्सा कम ही आता है लेकिन
आप अपने रिलेशन को लेकर काफी सजग रहते है लेकिन कभी-कभी यह सजगता ही रिश्तों पर भारी पड़ जाती है।आपके बहुत सारे दोस्त होते हैं लेकिन सच्चे मित्र कम। आपका गुस्सा कम ही आता है लेकिन जब आता है ना सामने वाले की खैर नहीं।

आप मेहनती होते हैं और संघर्ष करना जानते हैं...
आपकी अच्छाईयां ही आपके लिए बुराईयां बन जाती हैं। आपके पास धन की कमी नहीं होती हैं लेकिन आप सेविंग नहीं कर पाते हैं। आपको हर चीज में सपलता काफी देर से मिलती हैं लेकिन जब भी मिलती हैं स्थायी रूप से मिलती है, दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि आप मेहनती होते हैं और संघर्ष करना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications