Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि के पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, क्या घट स्थापना कर पाएंगे?
Surya Grahan 2024 and Navratri Puja: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले लग रहा है इसलिए हर किसी के मन में इसे लेकर कुछ शंका पैदा हो गई है जैसे कि क्या ग्रहण की वजह से नवरात्रि की पूजा प्रभावित होगी? क्या घट स्थापना कर पाएंगे?

दरअसल सूर्य ग्रहण को वैदिक धर्म में अशुभ माना जाता है और जब ये लगता है तो उस वक्त पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं इसी कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।
8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं
तो आपको बता दें कि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है और इसी कारण इसका सूतक काल नहीं लगेगा। इसलिए जब सूतक नहीं लगेगा तो किसी भी तरह की पूजा प्रभावित नहीं होगी इसलिए देवी के भक्त बिना किसी शंका और चिंता के मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
- तिथि- 08 अप्रैल
- दिन- सोमवार
- ग्रहणकाल- 09 : 12 मिनट PM से 01: 25 AM (भारतीय समयानुसार )
- 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगा ग्रहण
कहां-कहां दिखेगा?
ऑस्ट्रेलिया , पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, आयरलैंड, कनाडा मेक्सिको दक्षिण-पश्चिम यूरोप।
खास बातें
- दरअसल ये पूर्ण ग्रहण है।
- साल 1971 के बाद दिखेगा पूर्ण ग्रहण।
- ग्रहणकाल में चंद्रमा पूरे तीन मिनट तक सूर्य को ढंक लेगा।
- 21 मई 2031 में इस तरह का पूर्णसूर्य ग्रहण इंडिया में नजर आएगा।
आदिशक्ति की पूजा 9 अप्रैल से प्रारंभ
- चैत्र नवरात्रि का प्रांरभ 9 अप्रैल से हो रहा है।
- घटस्थापना का मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबग 6:03 AM से 10 :14 AM के बीच है।
- सूर्य ग्रहण की वजह से नवरात्रि की पूजा प्रभावित नहीं है।
करें इन मंत्रों से देवी की पूजा
- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
- दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
- नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
- लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications