Lunar Eclipse 2018: जानिए आज भारत में कहां-कहां और कब दिखेगा पूरा चांद
Recommended Video

नई दिल्ली। वर्ष 2018 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि 31 जनवरी को शाम 5.58 बजे देखा जाएगा। ग्रहण को रात 8.41 बजे तक देखा जा सकता है। ऐसे में हर कोई चंद्र ग्रहण को देखने के लिए उत्सुक है। देशभर के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण देखने का समय अलग-अलग है। गौर करने वाली बात यह है कि आज ही माघ पूर्णिमा भी है, ऐसे में आज के चंद्र ग्रहण का पौराणिक महत्व काफी ज्यादा है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन दान-पुण्य करने से लोगों के कष्ट का निवारण होता है और गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

कब करें भोजन
आज पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का असर देश के अलग-अलग जगहों पर दिखाई देगा। खग्रास चन्द्रग्रहण आज 31 जनवरी 2018 को शाम 5.17 से रात्रि 8.41 तक पूरे भारत में दिखेगा। चन्द्रग्रहण बेध यानि सूतक का समय सुबह 8.17 तक का है, ऐसे में इस समय से पहले भोजन कर लेना अनिवार्य है। हालांकि बूढ़े, बच्चे, रोगी और गर्भवती महिलाएं आवश्यकता के अनुसार दोपहर 11.30 बजे तक भोजन कर सकते हैं। ग्रहण रात्रि 8.41 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा, इसके बाद पहने हुए वस्त्रों सहित स्नान और चन्द्रदर्शन करने के बाद भोजन किया जा सकता है।

पुण्यकाल 8.41 बजे तक
जिन शहरों में शाम 5.17 के बाद चन्द्रोदय है वहाँ चन्द्रोदय से ग्रहण समाप्ति रात्रि 8.41 तक पुण्यकाल है। अमदावाद में चन्द्रोदय शाम 6.21 से ग्रहण समाप्त रात्रि 8.41 तक पुण्यकाल है। हम आपको तमाम शहरों में ग्रहण पुण्यकाल की जानकारी दे रहे हैं, इन शहरों के अलावा अन्य जगहो पर पुण्यकाल का समय लगभग शाम 5.17 से रात्रि 8.42 के बीच रहेगा।

ग्रहण पुण्य काल का समय
इलाहाबाद शाम 5.40, अमृतसर शाम 5.58, बेंगलुरू शाम 6.16, भोपाल शाम 6.02, चंडीगढ़ शाम 5.52, चेन्नई शाम 6.04, कटक शाम 5.32, देहरादून शाम 5.47, दिल्ली शाम 5.54, गया शाम 5.27, हरिद्वार शाम 5.48, जालंधर शाम 5.56, कोलकत्ता शाम 5.17, लखनऊ शाम 5.41, मुजफ्फरपुर शाम 5.23 , नागपुर शाम 5.58 , नासिक शाम 6.22 , पटना शाम 5.26, पुणे शाम 6.23, रांची शाम 5.28, उदयपुर शाम 6.15, उज्जैन शाम 6.09, वड़ोदरा शाम 6.21, कानपुर शाम 5.44।












Click it and Unblock the Notifications