Lunar Eclipse 2018: चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, कट जाएंगे सारे पाप
Recommended Video

नई दिल्ली। साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण आज है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। पूर्ण चंद्रग्रहण का समय शाम 5.58 मिनट पर शुरू हो रहा है जो रात 8.41 तक चलेगा। पूर्वी भारत, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इसलिए इन प्रदेशों में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।

सुख की प्राप्ति
शास्त्रो ंमें कहा गया है कि ग्रहण काल में हमें स्नान, ध्यान, दान, मन्त्र, स्तोत्र-पाठ, मंत्रसिद्धि, तीर्थस्नान, हवन-कीर्तन इत्यादि कार्यो का सम्पादन करना चाहिए। उपर्युक्त कार्यो के करने से बाधाओं की निवृत्ति एवं सुख की प्राप्ति होती है।

सारी इच्छाएं पूरी होती हैं
वैसे आपको बता दें कि धर्म के हिसाब से ग्रहणकाल ईश्वर से सीधे जुड़ने का माध्यम है। ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप से न केवल इसके दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं बल्कि ऐसा माना जाता है कि ईश्वर मनोकामना भी पूर्ण कर देते हैं।

मंत्रों का जाप
- वैसे ग्रहणकाल में हर व्यक्ति को निम्नलिखित मंत्रों का जाप करना चाहिए , कहते हैं इन मंत्रों के जाप से इंसान के सारे पापों का नाश हो जाता है।
- हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
- भगवान विष्णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:

महादेव का जा
- महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
- श्रीकृष्ण मंत्र- क्लीं कृष्णाय नम:
- श्रीराम का जाप: सीताराम












Click it and Unblock the Notifications