Diwali 2020: जानिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा और मुहूर्त का समय

नई दिल्ली। दीपों का पर्व 'दिवाली' पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। 'दिवाली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है और वो दो शब्द हैं 'दीप' अर्थात 'दीपक' और 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' जिसका मतलब हुआ 'दीपकों की श्रृंखला' रोशनी के इस पर्व पर घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विधान है, इस बार दिवाली 14 नवंबर को है, चलिए जानते हैं कि कब है लक्ष्मी-गणेश पूजा का मुहूर्त।

 Diwali 2020: जानिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा और मुहूर्त का समय

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी तिथि का आरंभ 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है। चतुर्दशी तिथि 14 नवंबर को दिन में 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, उदया तिथि में ही व्रत या चतुर्दशी को मनाना चाहिए। ऐसे में इस साल 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी लेकिन इसी दिन अमावस्या भी दोपहर में लग जाएगी।

लक्ष्मी-गणेश की पूजा और मुहूर्त का समय

  • दिवाली 2020 तिथि : 14 नवंबर 2020
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:28 बजे से शाम 7:24 बजे खत्‍म
  • प्रदोष काल: शाम 5:28 बजे से रात 8:07 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 5:28 बजे से रात 7:24 बजे तक
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 14 नवंबर दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ
  • अमावस्या तिथि अंत: 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक

क्यों होती है लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा

लक्ष्मी की अधिकता होने पर अक्सर लोग विवेक खो देते है और धन का दुरूप्रयोग करने लगते है। धन का प्रयोग सही हो इसके लिए इंसान के पास बुद्दि का होना जरूरी है इसी वजह से दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा साथ में होती है, जिससे कि इंसान के पास लक्ष्मी का भी वास हो और उसका दिमाग भी खराब ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+