Diwali 2018: इस दिवाली में कीजिए ये तीन टोटके, घर में होगी धनवर्षा
diwali puja, diwali, gajendra sharma, astrology
Recommended Video

नई दिल्ली। सुख-समृद्धि और भरपूर धन संपदा प्राप्त करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। पूजा-पाठ, हवन, मंत्र जप, स्तोत्र पाठ जैसे कई तरीके हैं लक्ष्मी प्राप्त करने के, लेकिन ये कई लोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए कुछ सिद्ध और आसान उपाय भी हैं, जिन्हें अपनाकर अपना जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर बनाया जा सकता है। वैसे तो कई तरह के टोटके और उपाय मिलते हैं लेकिन तीन ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके आप भी समृद्धिशाली और धनवान बन सकते हैं। दीपावली के दिन इन उपायों को किया जाना सबसे अच्छा और जल्दी परिणाम देने वाला होता है।

गोमती चक्र: गोमती चक्र में साक्षात लक्ष्मी का निवास माना गया है। कई लोग दीपावली की पूजा में गोमती चक्र रखते भी हैं। धन-संपदा प्राप्त करने के लिए दीपावली के दिन सात गोमती चक्र खरीदकर लाएं। शाम को लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें पंचामृत और गंगाजल से धोकर लाल रेशमी कपड़े पर रखें। इन पर केसर की बिंदी लगाएं और गुलाब के पुष्प अर्पित करें। इसके बाद ऊं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र की एक माला जाप करें। धूप-दीप, नैवेद्य लगाएं और रातभर इन्हें पूजा स्थान पर ही रखे रहने दें। अगले दिन इन्हें उठाकर उसी रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें और महीने में एक बार किसी भी शुक्रवार को निकालकर इन्हें धूप-दीप दिखाकर पुनः तिजोरी में रख दें। इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
सफेद कौड़ी: लक्ष्मी पूजा की सामग्रियों में कौड़ी भी प्रमुखता से शामिल की जाती है। 11 साबुत सफेद कौडि़यां धनतेरस के दिन सुबह खरीदकर लाएं। इन्हें गंगाजल से धोकर कच्चे दूध में डालें। दूध में थोड़ा सा केसर भी डालें और महालक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा के समीप रखें। शाम को इन्हें दूध में से निकालकर पुनः गंगाजल से धोएं और लाल रेशमी कपड़े में बांधकर पूजा स्थान पर रखें। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इनका भी पूजन करें और अक्षत के साथ बांधकर अपनी तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखें। दिन दूरी रात चौगुनी गति से आपके धनकोष में वृद्धि होने लगेगी।
शमी का पौधा: शमी का पौधा लक्ष्मी को आकर्षिक करता है। इसे दीपावली के दिन घर में लाकर लगाएं और प्रतिदिन इसमें शुद्ध पानी अर्पित करें। शाम के समय पौधे के समीप घी का दीपक लगाएं। इससे जल्दी ही आपकी तिजोरी भरने लगती है। खर्चों में कमी आने लगती है। कर्ज उतरने लगता है और धन आगमन के कई रास्ते खुलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications