December 12 Numerology: 12-12 का दिन क्यों है खास? शुभ या अशुभ क्या है इसका संकेत? जानें बेहद जरूरी बातें
December 12 Numerology: आज 12-12-2025 है, आज का दिन काफी खास है। आपको बता दें कि कैलेंडर में हर तारीख का अपना महत्व होता है लेकिन 12 दिसंबर यानी 12-12, एक ऐसी तारीख है जिसे कई कारणों से खास माना जाता है।
यह दिन सिर्फ संख्यात्मक रूप से दिलचस्प नहीं है, बल्कि दुनियाभर में कई ऐतिहासिक घटनाओं, उत्सवों और महत्वपूर्ण मौकों से भी जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि 12-12 का दिन इतना खास क्यों माना जाता है।

12-12 का न्यूमेरोलॉजी महत्व (December 12 Numerology)
अंक ज्योतिष रीना भार्गव के मुताबिक न्यूमेरोलॉजी में 12-12 को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली तारीख माना जाता है। दरअसल 12 एक पूर्णता का प्रतीक है-12 महीने, 12 राशियां, 12 दिशाएं। 12-12 को दो बार 12 का योग बनने से यह तारीख सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसरों और आध्यात्मिक जागरण का संकेत देती है। कई लोग इसे नई शुरुआत, लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में संतुलन बनाने का शुभ दिन मानते हैं।
केन्या में 12 दिसंबर को 'जम्हूरी दिवस' मनाया जाता है (December 12 Effect)
दुनियाभर में 12 दिसंबर को कई अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। हर साल 12 दिसंबर को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। केन्या में 12 दिसंबर को 'जम्हूरी दिवस' मनाया जाता है, जो देश की स्वतंत्रता और गणराज्य दिवस दोनों का प्रतीक है।
रजनीकांत का जन्मदिवस 12 December को हुआ
भारत के सुपरस्टार और तमिल सिनेमा के भगवान रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। इस दिन उनके प्रशंसक विशेष पूजा, सामाजिक कार्य और उत्सव आयोजित करते हैं। तमिलनाडु में यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता।
12-12 सेल और ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज
e-commerce दुनिया में 12 दिसंबर को 12-12 सेल (12.12 Mega Sale) या डबल ट्वेल्व सेल के रूप में मनाया जाता है।यह दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन और कई देशों में ब्लैक फ्राइडे जितना लोकप्रिय है। कई ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म इस दिन भारी डिस्काउंट, ऑफ़र और मेगा डील्स देते हैं।
12 राशियां, 12 महीने बनाते हैं 12 December को शक्तिशाली
12-12 एक Powerful Date है-12 राशियां, 12 महीने और दो बार 12 मिलकर इसे बनाते हैं नई शुरुआत का दिन माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications