Chandra Grahan 2018: भारत में कब, कहां और कैसे दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण
Recommended Video

नई दिल्ली। 27 जुलाई 2018 आषाढ़ शुक्लपक्ष पूर्णिमा के दिन खण्डग्रास चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण 27 जुलाई 2018 रात से शुरू होकर 28 जुलाई 2018 को 3 बजकर 59 तक चलेगा। भारत सहित पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रोलिया, अफ्रिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागर में अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद सुर्ख लाल रंग का हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण की अवधि
- चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 55 मिनट की होगी।
- ग्रहण स्पर्श- 22:54 मिनट से 27 जुलाई 2018
- खण्डग्रास प्रारंभ - 01:00 बजे 28 जुलाई 2018
- ग्रहण मध्य - 01:52 मिनट 28 जुलाई 2018
- खण्डग्रास समाप्त - 02:43 मिनट पर 28 जुलाई 2018
- ग्रहण समाप्त - 03:49 मिनट पर 28 जुलाई 2018
- यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2018: चांद का लाल होना क्या गुस्से की निशानी है?

भारत में यहां दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण
पूर्ण चंद्रग्रहण का नजरा दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और मुंबई में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, इसके अलावा चंद्रग्रहण को आप पूरे भारत में देख सकते हैं।

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण....
पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए भारत ही सबसे सही स्थान कहा जा रहा है, इसके अलावा पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी अमेरिका और पूर्वी एशिया में भी लोग सदी के सबसे लंबे ग्रहण का नजारा देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications