Chandra Grahan 2026 Sutak Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, लग गया सूतक, अब ना करें ये काम
Chandra Grahan 2026 Sutak Time update: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है इसलिए सूतककाल मान्य है। आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3: 20 PM से शुरू होकर शाम 6 :46 मिनट PM पर समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक काल ठीक 9 घंटे पहले लगता है जो कि 6: 20 AM से प्रारंभ हो गया है।
जिस वक्त सूतककाल लगेगा उसी वक्त से लेकर ग्रहण खत्म होने तक पूजा-पाठ नहीं होगा, मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं तो वहीं इस वक्त खाना-पीना और सोना भी वर्जित होता है। मालूम हो कि चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला है।

Chandra Grahan 2026 Sutak Time:सूतक काल क्या होता है?
सूतक काल वह समय होता है जो किसी अशुभ या विशेष खगोलीय घटना के दौरान माना जाता है। हिंदू धर्म में यह मुख्य रूप से चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण से जुड़ा होता है। इसके अतिरिक्त घर में जन्म या मृत्यु होने पर भी सूतक माना जाता है। चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए सावधानी और संयम रखने की सलाह दी जाती है।
Chandra Grahan 2026: क्या करें और क्या न करें
चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा दोनों ही हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्व रखते हैं। जहां पूर्णिमा को आध्यात्मिक ऊर्जा का चरम माना जाता है, वहीं चंद्र ग्रहण को संवेदनशील और सावधानी रखने वाला समय कहा गया है। पूर्णिमा वह तिथि है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई देता है। इस दिन चंद्रमा की शीतल किरणें पृथ्वी पर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। धार्मिक दृष्टि से यह दिन व्रत, पूजा और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, तो वहीं खगोल विज्ञान के मुताबिक, चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है।
Chandra Grahan 2026 Mantra: 'ॐ नमः शिवाय' या 'गायत्री मंत्र' का जाप करें
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। गंगा स्नान, दान-पुण्य और सत्संग का विशेष महत्व होता है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ध्यान करना लाभकारी है। तो वहीं दूसरी ओर चंद्र ग्रहण के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या 'गायत्री मंत्र' का जाप करें।
जो लोग ऐसा करते हैं,तो उनका मन फिर भय से घबराता नहीं है और निगेटिव ख्याल मंन को तंग नहीं करते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा स्थल साफ सुथरा करें, तुलसी माता के सामने दीपक जलाएं और गरीबों को दान दें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications