Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chandra Grahan 3 March 2026: सूर्य ग्रहण के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? होली पर पड़ेगा असर

Chandra Grahan 3 March 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और खगोलीय घटनाओं का एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिसने आम जनमानस और ज्योतिषियों के बीच हलचल तेज कर दी है। इस बार रंगों का त्योहार होली (Holi 2026) खगोलीय गणनाओं के फेर में फंस गया है।

मार्च में लगने जा रहे साल के पहले चंद्रग्रहण के कारण होली की तारीख को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है।खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 बेहद उथल-पुथल भरा रहने वाला है। इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 3 मार्च को लगने वाले खग्रास चंद्रग्रहण की हो रही है।

chandra-grahan-2026

यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के ठीक वक्त पर पड़ रहा है, जिसके कारण देश भर में रंगोत्सव की तारीख को लेकर बदलाव करना पड़ा है।

Chandra Grahan 2026 साल का पहला चंद्रग्रहण, खगोलीय रूप से बेहद खास

खगोलीय दृष्टि से साल 2026 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सा कुल चार ग्रहण लगेंगे - दो सूर्यग्रहण, दो चंद्रग्रहण। फरवरी और अगस्त में लगने वाले सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, लेकिन 3 मार्च 2026 को लगने वाला खग्रास चंद्रग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यही ग्रहण होली के पर्व को प्रभावित कर रहा है।

What is Khagras Chandra Grahan: क्या होता है खग्रास चंद्रग्रहण?

वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा तिथि को ही लगता है और इसके तीन प्रकार होते हैं-पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण। साल 2026 में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को पड़ रही है। इसी पूर्णिमा पर खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है।

भारत समेत इन देशों में दिखेगा खग्रास चंद्रग्रहण

यह खग्रास चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा और इसे पूरे भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर के द्वीप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का समय इसका शुरूआत दोपहर 3:20 बजे से होगा जिसकी समाप्ति शाम 6:47 बजे होगा। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देगा, हालांकि चंद्रमा पूरी तरह काला नहीं होगा, बल्कि पृथ्वी की छाया के कारण कुछ धुंधला नजर आएगा।

Holi 2026 Timing: 3 मार्च को क्यों नहीं खेल पाएंगे होली?

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल के दौरान कोई भी उत्सव मनाना या रंग खेलना वर्जित होता है। ग्रहण का समय 3 मार्च 2026 को दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:47 बजे तक खग्रास चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

यानी 3 मार्च की सुबह 06:20 बजे से ही सूतक लग जाएगा। चूंकि पूरा दिन सूतक और ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, इसलिए 3 मार्च को रंग नहीं खेला जाएगा। अब रंगोत्सव यानी धुलेंडी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी।

Holika Dahan 2026 Time: 2 मार्च को होलिका दहन: भद्रा का रहेगा साया

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5:00 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, पूर्णिमा लगते ही 'भद्रा' का प्रवेश हो जाएगा, जिसे मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। ज्योतिषी के अनुसार, होलिका दहन का समय बदल रहा है। भद्रा के मुख काल को त्यागकर पुच्छ काल में दहन करना शास्त्र सम्मत है।

ऐसे में 2 मार्च की अर्धरात्रि के बाद (12:50 AM से 02:02 AM, 3 मार्च की सुबह) होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बार होली खगोलीय और ज्योतिषीय कारणों से एक दिन आगे खिसक गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं और आम लोगों को पंचांग और शास्त्रीय नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने की सलाह दी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+