Chandra Grahan 2024 Do-Donts: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा भारी नुकसान
Chand Grahan 2024 and Pregnant women ( क्या करें और क्या ना करे): साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगा है लेकिन ये भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है। आज का ग्रहण आंशिक है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा।
यह खगोलीय घटना आज यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और आर्कटिक महासागर में दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि चंद्रग्रहण भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे शुभ-अशुभ घटनाओं के साथ जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ग्रहण दिखाई दे या ना दे इसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए ग्रहणकाल में कुछ सावधानियां बरतने को कहा जाता है, खासकर के गर्भवती महिलाओं को।
आज का ग्रहण मीन राशि में लगा है
मालूम हो कि आज का ग्रहण मीन राशि में लगा है, जिससे जल तत्व और मानसिक भावनाओं पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।
चंद्रग्रहण और गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जो गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, इसी कारण उन्हें ग्रहण काल में सावधान रहने को कहा जाता है।
- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि चंद्रग्रहण की किरणें शिशु के विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
- ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कैंची, चाकू जैसी धारदार वस्तुओं का उपयोग करने से बचना चाहिए इससे शिशु के शारीरिक विकास पर असर पड़ सकता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को आराम करने और सोने की सलाह दी जाती है।
- उन्हें तनाव से बचना चाहिए क्योंकि मानसिक और शारीरिक शांति शिशु के लिए जरूरी है।
- ग्रहण के समय खाना दूषित हो सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खाने-पीने से बचने की सलाह दी जाती है।
- चंद्रग्रहण के दौरान सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को ध्यान और मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है।
- यह मानसिक शांति और सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। इसे शुद्धिकरण की प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications