Chandra Grahan 2023: आखिर हर पूर्णिमा पर क्यों नहीं लगता है चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2023: पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजन करने और गरीबों को दान करने से इंसान के आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और इंसान को सुख की प्राप्ति होती है।

Chandra Grahan 2023:

Recommended Video

    Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा, सूतक काल कबसे ? | Lunar Eclipse | वनइंडिया हिंदी

    Chandra Grahan 2023 & PUrnima: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज रात लगने जा रहा है, जहां ज्योतिष कह रहे हैं कि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा तो वहीं दूसरी ओर TimeandDate.com के मुताबिक इस ग्रहण के गवाह भारत के कुछ शहर बनेंगे, उसने जिन शहरों की बात की है, उनके नाम हैं नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी , मथुरा, इंफाल, ईटानगर और कोहिमा। उसका दावा है कि अगर मौसम साफ रहा तो इन शहरों मे एकदम क्लीयर ग्रहण दिखाई देगा।

    पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में

    आपको बता दें कि चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और तीनों एक सीध में हो जाते हैं तो वो घटना चंद्र ग्रहण की कहलाती है। ये एक Geometric Constraints है, जो कि पूर्णिमा के दिन ही संभव है क्योंकि इस दिन ही चांद अपने पूरे आकार में होता है इसलिए चंद्गग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन घटित होती है।

    हर पूर्णिमा पर क्यों नहीं लगता है चंद्र ग्रहण?

    अब सवाल उठता है कि पूर्णिमा तो हर महीने आती है तो फिर चंद्ग ग्रहण हर महीने क्यों नहीं लगता तो इसका सीधा जवाब ये है कि चंद्रमा की कक्षा और पृथ्वी की कक्षा में अंतर हैं। दरअसल चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी पर करीब 5 डिग्री झुकी हुई है इसी कारण कई बार ऐसा होता बै कि चंद्रमा पृ्थ्वी की छाया में प्रवेश ही नहीं करता और उसे क्रॉस करके निकल जाता है इस वजह से हर पूर्णिमा पर चंद्रमा की छाया प्रभावित नहीं होती है और इसी कारण हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण नहीं लगता है।

    मीन के लिए काफी शुभ है आज का दिन

    आपको बता दें कि आज का चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और आज ही वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी है। आपको जानकर अचरज होगा कि पूरे 130 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहण लग रहा है। ये संयोग सभी राशियों के लिए शुभ है लेकिन मीन के लिए ये काफी अच्छा होने वाला है। मीन राशि को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक हर लिहाज से सुख की प्राप्ति होगी।

    क्या है चंद्र ग्रहण का वक्त

    चंद्र ग्रहण आज रात 08: 45 PM से शुरू होकर देर रात 6 मई को 1.00 बजे समाप्त होगा, यानी कि इस ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की है।

    पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप होगा अर्थ लाभ

    आज श्री हरि का दिन हैं, आज के दिन इनकी पूजा मां लक्ष्मी के साथ करने से हर तरह के कष्टों का अंत होता है और इंसान को हर वो सुख नसीब होता है, जिनकी वो आशा करता है।

    • ॐ नमोः नारायणाय।।
    • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।
    • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
    • तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।
    • लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
    • वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्।।
    • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।।
    • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।
    • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।
    • ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,
    • तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+