Chandra Grahan 2023: जानिए चंद्र ग्रहण को कहां और कैसे देखें Live?

Chandra Grahan 2023: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण भारत में रात 11.30 बजे से शुरू होगा और 29 अक्टूबर की रात 02 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा, इसका सूतक काल शनिवार दोपहर 02:52 बजे होगा।

 Chandra Grahan 2023

वैसे तो ये ग्रहण भारत के कई शहरों में दिखाई देगा लेकिन जिनके शहर में ये नजर नहीं आएगा, वो इस ग्रहण को ऑन लाइन लाइव देख सकते है।

चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण NASA करेगा

चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण TimeandDate.com और Virtual Telescope Project के YouTube चैनल पर होगा इसके अलावा अमेरिकी एजेंसी नासा भी अपने Twitter अकाउंट पर चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगा।

खंडग्रास चंद्र ग्रहण

मालूम हो कि ये ग्रहण यूरोप, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। अबकि बार का चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण है, जो कि मेष राशि में लगेगा।

वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं मानते हैं

वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं मानते हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखने को कहा जाता है।

सफेद चीजों का दान करें

इस बार शरद पूर्णिमा पर ग्रहण लग रहा है इसलिए इसकी पूजा पर भी प्रभाव पड़ेगा। पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान जैसे दूध, दही या सफेद वस्त्रों का करना चाहिए क्योंकि सफेद शांति को इंगित करता है। इस कलर का दान करने इंसान को शांति की प्राप्ति होती है।

चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर चंद्रमा के मंत्र और आरती करनी चाहिए

श्रीचंद्रकवचस्तोत्रमंत्रस्य गौतम ऋषिः । अनुष्टुप् छंदः।

चंद्रो देवता। चन्द्रप्रीत्यर्थं जपे विनियोगः ।

चंद्रदेव की आरती

  • ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
  • दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
  • रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
  • दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
  • जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
  • सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
  • योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
  • ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
  • वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
  • प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
  • शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
  • धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
  • विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
  • सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
  • ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
  • दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+