Chandra Grahan 2023 : भारत के इन शहरों में दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, चेक करें पूरी लिस्ट

chandra grahan 2023 Time: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगने जा रहा है, 28 अक्टूबर का चंद्र ग्रहण भारत में रात 11.30 बजे से आरंभ होगा और 29 अक्टूबर की रात 02 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। ये ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। शरद पूर्णिमा की रात में लगने जा रहा ये ग्रहण हर राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। मालूम हो कि यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है।

Chandra Grahan 2023

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना।

भारत के बाहर इन जगहों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर

सूतक काल प्रारंभ

28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 बजे सूतक काल प्रारंभ होगा इसलिए पूर्णिमा की पूजा सूतक काल से पहले या ग्रहण के खत्म होने के बाद होगी।

नग्न आंखों के देख सकते हैं चंद्र ग्रहण?

हां साल का दूसरा चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से देखा जा सकता है, इसके लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होती है। लोग इसे टेलिस्कोप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

कब लगता है चंद्र ग्रहण?

जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में स्थित होती है तो पृथ्वी की वजह से चांद की छाया थोड़ी सी मध्यम हो जाती है, ये ही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।

6 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 6 राशियों के लिए शुभ है। मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशियों के लिए ये ग्रहण अच्छा है। इन सभी को तरक्की, सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

ग्रहणकाल में क्या ना करें और क्या करें

सूतक लगने के बाद से एक भी शुभ और मांगलिक काम नहीं होता है और ना ही पूजा पाठ करना चाहिए। सूतककाल में भगवान की मूर्तियों को भी हाथ नहीं लगाते हैं। ग्रहण काल के दौरान ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर या पूजा स्थलों को साफ करके पूजापाठ करना चाहिए। ग्रहणकाल में सोना और खाना-पीना भी वर्जित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+