Chandra Grahan Dos and Don'ts: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें?

Lunar Eclipse (चंद्र ग्रहण) Dos and Don'ts: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। हालांकि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन वैदिक धर्म में इस ग्रहण को लेकर काफी बातें कहीं गई हैं और इस वजह से ग्रहण के दौरान बहुत सारी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। आपको बता दें कि इस बार ये ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान निमलिखित बातों का ख्याल रखें।

Chandra Grahan Dos and Donts

क्या करें और क्या ना करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ना बनाएं और ना ही खाएं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए ।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
  • क्या करें चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुसली के पत्ते जरूर डालने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सहवास ना करें और ना ही झगड़ा करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी के भी बारे में बुरा ना सोचे,ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी मन में घर करती है, जो कि होनी नहीं चाहिए।
Chandra Grahan Dos and Donts

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

Chandra Grahan Dos and Donts

क्या होता है चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। ये तीनों उस वक्त एक सीध में होते हैं, ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है।

ग्रहण काल में करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
  • ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
  • ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:
  • दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
  • ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

चन्द्रमा के तांत्रोक्त मंत्र-

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।
  • ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
  • ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+