Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण से खतरा नहीं, नग्न आंखों से कर सकते हैं दीदार
नई दिल्ली। 27-28 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट 02 दो सेकेंड पर होगी, जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा, इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा 161.4 प्रतिशत ढका नजर आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की यह स्थिति एक घंटे 42 मिनट 57 सेकेंड तक रहेगी। 28 जुलाई को सुबह 03 बजकर 49 मिनट 03 सेकेंड पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।

नग्न आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण....
चंद्र ग्रहण को आप नग्न आंखों से देख सकते हैं , इस दौरान सूर्य ग्रहण की तरह कुछ ऐसी किरणें नहीं निकलती हैं, जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए इस ग्रहण को खुली आंखों से देखने में कोई दिक्कत नहीं है।

खुले मैदान में ग्रहण के चांद का दीदार करें
वैसे बेहतर होगा कि आप खुले मैदान में ग्रहण के चांद का दीदार करें, ये आपको सुखद अनुभूति देगा और आप आराम से भौगोलिक घटना को समझ

भारत में ही सबसे स्पष्ट दिखेगा 'ब्लड मून'
ग्रहण के दौरान चांद के गाढ़े लाल या संतरे रंग का दिखने के कारण इसे 'ब्लड मून' नाम दिया जा रहा है। पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए भारत ही सबसे सही स्थान कहा जा रहा है, इसके अलावा पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी अमेरिका और पूर्वी एशिया में भी लोग सदी के सबसे लंबे ग्रहण का नजारा देख पाएंगे।

क्या होता है चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं, चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications