Chaitra Navratri 2018: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, होगा मंगल ही मंगल
नई दिल्ली। 18 मार्च से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है, इस बार पहला नवरात्र रविवार को पड़ रहा है, इसलिए मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आयेगी, जिसे कि एक अच्छा संयोग कहा जा रहा है। दरअसल घटस्थापना के दिन के मुताबिक मां की सवारियां बदल जाती हैं इसलिए हर साल माता का वाहन अलग-अलग होता है। इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे कि धर्म के हिसाब से अच्छा कहा जा रहा है।

हाथी सुख-समृद्दि और ताकत का मानक है...
मान्यता के मुताबिक हाथी सुख-समृद्दि और ताकत का मानक है और इस बार देवी का आगमन इससे हो रहा है इसलिए इस बार का नवरात्र शुभ होगा। देश में वर्षा और अन्न की कमी नहीं होगी और देवी के भक्त सुखी, प्रसन्न और संपन्न रहेंगे और तरक्की करेंगे।

मां की सवारी दिन के हिसाब से तय होती है..
- सोमवार को मां की सवारी: हाथी।
- मंगलवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
- बुधवार को मां की सवारी: नाव।
- गुरूवार को मां की सवारी: डोली।
- शुक्रवार को मां की सवारी: डोली।
- शनिवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
- रविवार को मां की सवारी: हाथी।
- तिथि 18 मार्च
- दिन रविवार
- घट स्थापना: सुबह 9:30 मिनट से 11:15 मिनट तक
- 24 मार्च को
- जो भक्त पूरे 9 दिन का व्रत रखेंगे उनका पारण 26 मार्च को

दिन के हिसाब से बदलती है सवारी













Click it and Unblock the Notifications