Jee main result 2026: 12 स्टूडेंट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, समझें इसका मतलब क्या होता है?
Jee main result 2026: जेईई मेन 2026 के जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी होते ही देशभर में टॉपर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली के श्रेयस मिश्रा समेत कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। इस बार राजस्थान ने सबसे ज्यादा तीन टॉप स्कोरर देकर सुर्खियां बटोरी हैं, जबकि आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।
इस वर्ष लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी,जिसमें देशभर के 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, इनमें दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना के छात्र शामिल हैं। लाखों अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है। जानिए 100 पर्सेंटाइल का असली मतलब क्या है?

Jee main result 2026 टॉप परफॉर्मर
इस बार सबसे ज्यादा तीन टॉप स्कोरर राजस्थान से हैं-कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम। राज्य पिछले कई वर्षों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कोटा जैसे कोचिंग हब और प्रतिस्पर्धी माहौल को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
आंध्र प्रदेश से नरेंद्रबाबूगरी माहिथ और पासला मोहित ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। राज्य ने लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
इनके अलावा दिल्ली से श्रेयस मिश्रा, बिहार से शुभम कुमार, ओडिशा से भावेश पात्रा, हरियाणा से अनय जैन, महाराष्ट्र से माधव विरादिया, गुजरात से पुरोहित निमय और तेलंगाना से विवान शरद माहिश्वरी ने भी 100 पर्सेंटाइल के साथ अपनी जगह बनाई।
100 पर्सेंटाइल का असली मतलब क्या?
आम धारणा के विपरीत, 100 पर्सेंटाइल का अर्थ 100% अंक नहीं होता। इसका मतलब है कि छात्र का प्रदर्शन परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों से बेहतर रहा। यानी उसने सर्वोच्च रैंक हासिल की।
कैसे तय होता है स्कोर?
जेईई मेन में अलग-अलग शिफ्टों की कठिनाई को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे मूल्यांकन निष्पक्ष रहता है और किसी शिफ्ट के कठिन या आसान होने का असर अंतिम परिणाम पर नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications