Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मकर प्रेम राशिफल 2020 (Capricorn Love Horoscope): वर्किंग एरिया में मिलेगा प्यार

मकर राशि वालों, वक्त आप पर पूरी तबियत से मेहरबान होने जा रहा है। इस साल आप पूरी तरह प्यार में डूब जाने वाले हैं। आपका प्यार आपको ऑफिस या आपके वर्किंग एरिया में ही मिलने वाला है। इस साल आप अपने वर्किंग एरिया में खास उपलब्धि हासिल करेंगे और आपका प्यार आस पास ही होने के कारण दिल और रूमानी हो जाने वाला है। लव मैरिज की ख्वाहिश रखने वालों के लिए नया साल बहुत बढि़या चांसेज लेकर आ रहा है। प्यार में पड़े युवाओं को भी रिलेशनशिप को आगे ले जाने का पूरा मौका मिलने वाला है। अगर आप अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं तो निश्चिंत होकर तैयारी में जुट सकते हैं क्योंकि आपकी कुंडली में शादी के पूरे योग बन रहे हैं।

मकर राशि: वर्किंग एरिया में मिलेगा प्यार

जो युवा अपने लिए एक प्यार भरा दिल तलाश रहे हैं, उन्हें किसी ख्याली रूमानियत में बैठकर टाइम पास करने के बजाय अपने आस पास नजर डालना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि जिसे आप अब तक सिर्फ दोस्त समझकर खास तवज्जों ना दे रहे हों, असल में वही आपका लव वन हो। इस साल आपको ऑफिस में ही आपका लव वन मिलेगा, ये बात आपके सितारे कह रहे हैं।

युवाओं को भी मुस्कुराने की भरपूर वजहें मिलने वाली

अरेंज मैरिज का इंतजार कर रहे युवाओं को भी मुस्कुराने की भरपूर वजहें मिलने वाली हैं। मम्मी डैडी के भरपूर आशीर्वाद के साथ आपके लव वन आपको मिलेंगे भी और शादी भी इसी साल होने की पूरी संभावना है।कपल्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि नए साल में उनके बीच भरोसा और प्यार दोनों बढ़ने का योग बन रहा है। आपके पार्टनर आपको पूरा सपोर्ट करेंगे और आपकी लाइफ पहले से बेहतर हो जाएगी।

सितारों की बदली हुई चाल रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती है

मकर राशि वालों को मई की शुरूआत से लेकर सितंबर तक सावधान रहने की जरूरत होगी। इस समय सितारों की बदली हुई चाल आपकी रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आपके और आपके पार्टनर के बीच अनबन और मनमुटाव की आशंका दिखाइ पड़ रही है। इसके बावजूद साल के अंत तक सब पटरी पर आ जाने वाला है। तनाव से बचने के लिए एक दूसरे को सम्मान और स्पेस दें और हर स्थिति में धीरज बनाए रखें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+