Makar (Capricorn) Business Horoscope 2023: बेहतरीन रहेगा साल
मकर राशि के जातकों का कारोबार वर्ष 2023 में नई ऊंचाइयां छूने को बेताब है। नए वर्ष में आप बिजनेस की दुनिया के किंग बन सकते हैं, ये साल शुभ है।

Makar Business Horoscope 2023: मकर राशि के जातकों का कारोबार वर्ष 2023 में नई ऊंचाइयां छूने को बेताब है। नए वर्ष में आप बिजनेस की दुनिया के किंग बन सकते हैं, बशर्ते सही लाइन पर काम करते रहें। शनि के प्रभाव से आप काम को मजबूती और दमदारी से पूरा करने को उत्सुक रहेंगे और काफी कुछ अपने पक्ष में हासिल करने में सफल होंगे। आप पुराने चल रहे काम तो आगे बढ़ाएंगे ही कुछ ऐसे नए काम भी प्रारंभ करेंगे जो आपको नाम और पैसा दोनों प्रदान करेंगे। मार्च के बाद से बिजनेस में विशेष रूप से उन्नति होती दिखाई देगी।
बिजनेस में नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे
मई से जुलाई तक कारोबार को पूरी तरह विस्तार देने में सफल होंगे। इसके लिए कर्ज भी लेना पड़ेगा और लोगों का सहयोग भी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल, पेट्रोलियम पदार्थ, दवाओं, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट जैसे कार्यो से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। अक्टूबर-नवंबर में किसी स्त्री के आर्थिक सहयोग से बिजनेस में नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे।
अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे
वर्ष के अंत में दिसंबर का पूरा माह आपके लिए अनेक विशेष अवसर लेकर आने वाला है। इस माह में वे युवा जिन्होंने इस वर्ष कोई स्टार्टअप प्रारंभ किया है, वे अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। साथी ही आगामी वष्र 2024 के लिए योजनाएं बनाने में जुट जाएंगे और आगामी वर्ष के लिए कुछ बड़े अनुबंध भी प्राप्त कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications