Buudh ka Gochar: बुध का कर्क में गोचर, जरा बचकर रहें इमोशनल लोग, रखें भावनाओं पर काबू

Buudh ka Gochar: चंद्र की राशि कर्क में बुध 22 जून को रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। बुध बुद्धि, वाणी, संचार, तर्क, व्यापार, लेखन और संवाद का ग्रह है और कर्क राशि जलतत्व की राशि है जो चंद्र से जुड़ी है। जब बुध जल तत्व की राशि कर्क में प्रवेश करता है तो इससे व्यक्ति की सोच में भावुकता, कल्पनाशीलता और अस्थिरता आ सकती है।

यह समय विश्लेषणात्मक सोच से अधिक भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से जुड़ा होता है इसलिए इस समय जो भी निर्णय लें वो भावनाओं में बहकर न लें, वरना हानि की आशंका रहती है इस दौरान कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल भी कर सकता है और आप भावावेश में कुछ का कुछ कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। 30 अगस्त तक बुध इसी राशि में रहेगा।

Buudh ka Gochar

सामान्य प्रभाव (Buudh ka Gochar)

  • जातकों की सोच भावनाओं से प्रभावित होगी।
  • संचार में भावुकता, परिवार या अतीत से जुड़ी बातें अधिक होंगी।
  • लेखन, कविताएं, रचनात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी।
  • निर्णय भावुक आधार पर होंगे, जिससे भ्रम या गलतफहमी हो सकती है।
  • पुराने मित्रों से पुन: संपर्क हो सकता है।

कर्क के बुध का राशियों पर असर (Buudh ka Gochar)

  • मेष राशि : बुध आपके चतुर्थ भाव में आएगा। घर, माता, वाहन या संपत्ति से जुड़े निर्णय लेंगे। पारिवारिक बातचीत में सावधानी रखें। गृह सज्जा में रुचि बढ़ेगी। निर्णय लेते समय भावनाओं में न बहें।
  • वृषभ राशि : बुध आपके तृतीय भाव में आएगा। संचार कौशल में वृद्धि होगी, भाई-बहनों से मेल-मिलाप बढ़ेगा, छोटी यात्राएं होंगी। लेखन, पत्रकारिता या सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में सफलता।
  • मिथुन राशि : बुध आपके द्वितीय भाव में आएगा। आर्थिक मामलों में भावनात्मक निर्णय संभव। वाणी में मिठास रहेगी पर सच बोलने में कठिनाई हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें।
  • कर्क राशि : बुध आपके प्रथम भाव में आएगा। आत्म-प्रकाशन का समय रहेगा। आप दूसरों के विचारों को अधिक भावनात्मक रूप से लेंगे और उससे प्रभावित रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी या असमंजस रह सकता है।
  • सिंह राशि : बुध आपके द्वादश भाव में आने से खर्चों में वृद्धि होगी, विदेश यात्रा की योजनाएं बन सकती हैं। एकांत में चिंतन बढ़ेगा। गुप्त बातें या भावनाएं प्रबल होंगी। भावनात्मक रूप से कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है।

मनोकामनाओं की पूर्ति संभव (Buudh ka Gochar)

  • कन्या राशि : बुध आपके एकादश भाव में आने से मित्रों की ओर से लाभ, नए संपर्क बनेंगे। मनोकामनाओं की पूर्ति संभव। टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। धन से जुड़े मामले सुलझेंगे।
  • तुला राशि : बुध आपके दशम भाव में आएगा जो करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। वरिष्ठों से बातचीत में भावुकता से नुकसान हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि : बुध नवम भाग्य भाव में आएगा। भाग्य मजबूत बनेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेंगे। गुरुजनों से भावनात्मक जुड़ाव होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
  • धनु राशि : बुध अष्टम भाव में आएगा। रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ेगी। शोध, टैक्स, इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ मिलेगा। पारिवारिक रहस्य या पुराने मुद्दे उजागर हो सकते हैं। मित्रों से विवाद हो सकता है।
  • मकर राशि : बुध सप्तम भाव में आने से दांपत्य जीवन में भावनात्मक मुद्दे हावी रहेंगे। जीवनसाथी से तर्कपूर्ण संवाद जरूरी है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना भी है। व्यापारिक साझेदारी में स्पष्टता रखें।
  • कुंभ राशि : बुध छठे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर भावुकता के कारण संघर्ष संभव है। शत्रुओं से बचकर रहें। अपनी भविष्य की व्यापारिक योजनाओं को गुप्त रखें।
  • मीन राशि : बुध पंचम भाव में रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा और रचनात्मकता में सफलता।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+