Budh Uday 2023: बुध का उदय, सभी राशियों को मिलेगा बुधादित्य का पूरा लाभ

Budh Uday 2023: मेष राशि में चल रहे बुध का सूर्य के साथ यहां बुधादित्य योग बना हुआ है जिसका पूरा पूरा लाभ अब जातकों को मिलने वाला है।

 Budh Uday 2023

Budh Uday 2023: बुध आज प्रात: 6 बजकर 14 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो गए हैं। बुध 23 अप्रैल को पश्चिम दिशा में अस्त हुआ था। बुध के अस्तकाल में व्यक्ति की निर्णय क्षमता और घटनाओं का पूर्वाभास भांपने की क्षमता कमजोर हो जाती है। व्यापार-व्यवसाय का ग्रह होने के कारण कार्यों में भी शिथिलता आई होगी। अब बुध के उदय होने से शु भप्रभाव में वृद्धि होगी। इसके साथ ही मेष में राहु और गुरु के साथ चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है।

आइए जानते हैं बुध के उदय होने से किस राशि को क्या मिलने वाला है-

  • मेष : इसी राशि में बुध हैं, लाभ होगा। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। व्यापार प्रगति करेगा। धन लाभ होगा।
  • वृषभ : पैसों की बचत होगी। नए नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ होने के योग।
  • मिथुन : आर्थिक रूकावटें समाप्त होंगी। परिवार में उन्नति होगी। नए कार्य मिलेंगे। सम्मान, प्रतिष्ठा और पद मिलेगा।
  • कर्क : नौकरी में उन्नति, वाणी का लाभ मिलेगा, लोग आकर्षित रहेंगे, दांपत्य सुख, धन लाभ, उत्तम स्वास्थ्य रहेगा।
  • सिंह : भाग्य प्रबल होगा, कार्य तेजी से बनेंगे, संबंधों का लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राएं होंगी, आर्थिक लाभ होगा।
  • कन्या : रोग दूर होंगे, नए व्यापारिक अनुबंध होंगे, धन की आवक होगी, पारिवारिक-दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
  • तुला : अवसरों का लाभ मिलेगा, नए प्रेम संबंध बनेंगे, साझेदारी में कार्य प्रारंभ करेंगे। सुखद यात्राएं होंगी।
  • वृश्चिक : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता, शत्रुओं को तर्कों से दूर कर देंगे।
  • धनु : शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ होगा, मानसिक-शारीरिक सुख प्राप्त होगा।
  • मकर : सुखों में वृद्धि होगी, मान-सम्मान प्रतिष्ठा में बढ़ेगी, परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग, धन लाभ होगा।
  • कुंभ : भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे, परिवार के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी, तर्क लाभ देंगे।
  • मीन : धन और वाणी सुख मिलेगा। अपनी वाणी के दम पर लोगों को अपना बना लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यह उपाय अवश्य करें

बुध के उदय हो जाने का वैसे तो सभी राशियों को शुभ प्रभाव मिलेगा किंतु वर्तमान में मेष राशि में सूर्य, गुरु, राहु के साथ चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है इस कारण बीच-बीच में कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। इससे बचने के लिए भगवान गणेशजी का पूजन दर्शन करते रहें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभ देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+