33 दिन बाद बुध हुआ उदय, इन राशियों की निकलेगी लॉटरी, जमकर बरसेगा पैसा

Budh ka Uday: बुद्ध का सीधा संबंध वाणी और बुद्धि से होता है। इसलिए हर वो काम जिसमें आपकी वाणी और बुद्धि का उपयोग होता है वह बुध के आधिपत्य में आता है। इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय और शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह भी होता है। बुध की कृपा से मनुष्य को ऐसे माध्यमों या ऐसी जगह से धन प्राप्त होता है जहां से दूसरे लोगों के लिए पैसा निकालना लगभग असंभव होता है।

Budh Gochar

बुध की कृपा हो तो व्यक्ति तीव्र बुद्धि वाला होता है। इन्हीं सब क्षेत्रों का ग्रह बुध अभी तक अस्त चल रहा था जो अब बुधवार दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर उदय हुआ।

बुध 10 फरवरी को मीन राशि में अस्त हुआ था इसलिए अब तक जिन जातकों की किस्मत सोई हुई थी वह जागने वाली है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए उदित बुध का क्या असर होगा-

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : द्वादश में बुध का उदय होना खर्च में कमी लाएगा। मुकदमे फंसे हुए होंगे तो फैसला हो जाएगा। धन आएगा।
  • वृषभ : एकादश में बुध के उदय होने से भाग्य चमकेगा। धन आएगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। शिक्षा में सफलता।
  • मिथुन : दशम का बुध नौकरी में उन्नति देगा। नए काम मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। अनेक माध्यमों से सुख प्राप्त होगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। संपत्ति लाभ होगा। सेहत सुधरेगी।
  • सिंह : अष्टम का बुध रोगों में कमी लाएगा। काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ होगा। शत्रु संकट कम होगा।
  • कन्या : जीवनसाथी से टकराव दूर होगा। प्रेम बढ़ेगा। पैसा आएगा। मानसिक शांति मिलेगी। नए बिजनेस शुरू करेंगे।
  • तुला : छठे में बुध उदय होने से रोगों में कमी आएगी। भागदौड़ थमेगी। पैसा आएगा खर्च भी होगा। शुभ काम होंगे।
  • वृश्चिक : प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। पैसा आएगा। सुखों पर खर्च करेंगे।
  • धनु : सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से संबंध सुधरेंगे। उधार दिया पैसा लौट आएगा। अपनी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
  • मकर : आपके पराक्रम को बल मिलेगा। संबंध सुधरेंगे। धन की तंगी दूर होगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। सेहत सुधरेगी।
  • कुंभ : धन और वाणी का प्रभाव मिलेगा। काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। बुद्धि का प्रयोग करेंगे।
  • मीन : मन शांत होगा, मस्तिष्क उर्वर होगा। नए काम की रूपरेखा बनेगी। धन आएगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+