Buddha Vakri: बुध हो रहा है वक्री, क्या होगी धनहानि, क्या हो जाएंगे कंगाल?

Buddha Vakri:बुध जब भी वक्री होता है इसका सीधा असर व्यापार-व्यवसाय पर होता है। क्योंकि बुध के वक्री होने के कारण चलते काम अटक जाते हैं, व्यापार में लाभ कम हानि अधिक होने लगती है और सभी तरह से आर्थिक मार पड़ने लगती है।

बुध 26 नवंबर 2024 से 16 दिसंबर 2024 तक 20 दिन वक्री रहेगा।इन 20 दिनों तक सभी राशि वालों के लिए सलाह है कि इस दौरान अपने व्यापार से जुड़े कोई बड़े निर्णय न लें, जो काम जैसा चल रहा है उसे चलने दें।

Buddha Vakri

कुछ नया करने का प्रयास भी करेंगे तो उसमें अधिक सफलता नहीं मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा।

क्या सावधानियां रखें

  • बुध का प्रभाव मनुष्य की वाणी पर होता है। बुध के वक्री होने के दौरान वाणी में कड़वाहट आ सकती है। इस कारण लोगों से विवाद बढ़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर बोलें, जहां विवाद की आशंका हो वहां से दूर हट जाएं।
  • बुध का प्रभाव शिक्षा के क्षेत्र पर भी होता है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या विद्यार्थी हैं तो इस दौरान फोकस अपनी पढ़ाई पर ही रखें। साथी ही आपका ध्यान भटकाने का प्रयास करेंगे। इसलिए सतर्क रहें।
  • बुध का प्रभाव धन पर होता है। यदि आप कर्ज लेकर कोई काम करने जा रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं, कर्ज लेने से बचें वरना इस जाल में एक बार उलझेंगे तो हमेशा के लिए फंस जाएंगे।
  • व्यापारी वर्ग को विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुध के वक्री होने के दौरान अपने काम यथास्थिति में चलने दें। कोई नया काम प्रारंभ करने का प्रयास न करें, वरना सफलता अपेक्षानुरूप नहीं मिलेगी।
  • व्यापारी अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़े, कोई हानि पहुंचा सकता है।

संकटों से कैसे बचें

बुध के वक्री होने के दौरान सभी राशि के जातकों को पेड़-पौधों की सेवा करनी चाहिए। घर में लगा कोई पौधा सूख गया है, या उसकी कुछ पत्तियां सूख गई हैं तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए। यदि पेड़ की कोई टहनी सूख गई है तो उसे भी काट दें। इसके अलावा हरे रंग के गणेशजी की मूर्ति का पूजन नियमित रूप से करें, बुध से मिलने वाले संकट दूर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+