Buddha ka gochar: बुध जाएगा कर्क राशि में, जानिए अच्छा है या बुरा?
Buddha ka gochar:शिक्षा, बौद्धिक क्षमता, निर्णय क्षमता, व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह बुध 8 जुलाई 2023 शनिवार को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर चंद्र की राशि कर्क में जा रहा है। बुध 24 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाला है। 17 दिन बुध कर्क राशि में रहेगा। चूंकि कर्क राशि चंद्र की राशि है इसलिए इस दौरान बुध भी अस्थिर रहेगा।

इसके प्रभाव से सभी राशि के जातकों को इन 17 दिनों में अपना कोई भी निर्णय अत्यंत सोच समझकर लेना है। हालांकि कर्क में बुध का प्रभाव उतना बुरा नहीं होगा किंतु मन:स्थिति विचलित रहने के कारण कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। बुध 8 जुलाई को कर्क में जाने के बाद 9 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा और इसके बाद 12 जुलाई को पश्चिम में उदय होगा। आइए जानते हैं बुध के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव-
- मेष : सुख प्राप्त होगा। धन आएगा। कार्यों में बदलाव हो सकता है। स्वजन से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- वृषभ : भाई-बहनों की ओर से सुख मिलेगा। संपत्ति का विवाद टल सकता है। धन को लेकर सतर्क रहें। उधार देने से बचें।
- मिथुन : धन का आगमन होगा। निर्णय सही होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग होंगे। वाणी का प्रभाव पैदा होगा। सेहत ठीक रहेगी।
- कर्क : मानसिक रूप से विचलित रह सकते हैं। आर्थिक तंगी से जूझेंगे। सिरदर्द बार-बार होगा। कार्य में बदलाव की संभावना है।
- सिंह : खर्च की अधिकता रहेगी। निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। मन विचलित रहेगा। धन की तंगी महसूस हो सकती है।
- कन्या : आय से अधिक खर्च होगा। नए कार्य मिलेंगे जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। नौकरी और व्यापार में मन नहीं लगेगा।
- तुला : कार्य में बदलाव हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन का आगमन होगा।
- वृश्चिक : भाग्य को बल मिलेगा। कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे किंतु नौकरी और व्यापार में सोच समझकर बदलाव करें।
- धनु : तनाव महसूस होगा। मन विचलित रहेगा। काम अटकने से गुस्सा आएगा। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। धन तंगी रहेगी।
- मकर : जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। तनाव कम होगा। धन का आगमन होगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होने की संभावना।
- कुंभ : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रु परेशान करेंगे। अचानक धन की जरूरत लग सकती है। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा।
- मीन : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा और व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
क्या उपाय करें
बुध के कर्क में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक नित्य प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का दर्शन पूजन करें। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और अपने मस्तक पर सिंदूर का तिलक करें।












Click it and Unblock the Notifications