Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Buddha ka Gochar: बुध ने किया मेष में प्रवेश, अब ये राशि वाले होंगे मालामाल

Buddha ka Gochar: बुध ने 10 मई को सायं 6 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में गोचर प्रारंभ किया है और इसका पूर्ण फल 12 मई से मिलना प्रारंभ हो रहा है।

मेष राशि में पहले से ही सूर्य और शुक्र चल रहे हैं इसलिए समस्त राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत सफलतादायक रहने वाला है। विशेषकर जो लोग अपना प्लॉट, मकान या भवन खरीदना चाहते हैं वे जरूर प्रयास करें उनके काम बनने लगेंगे।

Buddha ka Gochar

बुध व्यापार व्यवसाय और बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का ग्रह भी है। अत: जो लोग, व्यापारी या विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्र में परेशानियों से घिरे हुए हैं और उनके काम ठंडे पड़े हुए हैं उनके काम में तेजी आएगी। बर्फ टूटेगी और वे तेजी से आगे बढ़ने की ओर अग्रसर होंगे।

आइए जानते हैं राशियों पर असर

  • मेष : इसी राशि में बुध आ रहा है। मकान खरीदने का सपना पूरा होगा। मानसिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आगमन होगा।
  • वृषभ : द्वादश में बुध के आने से खर्च में कमी आएगी। धन संचय होगा और उससे आप अपने लिए भवन खरीद सकते हैं।
  • मिथुन : एकादश का बुध धन आगमन के मार्ग खोलेगा। अटके हुए भवन निर्माण का काम गति पकड़ेगा और प्रमोशन देगा।
  • कर्क : प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री, कृषि आदि कार्यों से पैसा आएगा। अपने लिए बड़े भवन का निर्माण करना प्रारंभ करेंगे।
  • सिंह : भाग्य प्रबल होगा। धन-संपदा की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिलेगा। पारिवारिक सुख और भूमि, भवन प्राप्त होंगे।
  • कन्या : अटके काम चलेंगे लेकिन गति धीमी रहेगी। संपत्ति के काम करते समय सतर्कता रखनी होगी। खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे।
  • तुला : साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे। जॉइंट नाम से प्रॉपर्टी खरीदेंगे। कृषि संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा। अनाज का व्यापार करेंगे।
  • वृश्चिक : भूमि, भवन खरीदी बिक्री में कोई व्यक्ति काम अटका सकता है। अपनी योजनाएं गुप्त ही रखें। संभलकर इनमें निवेश करें।
  • धनु : नए व्यापार प्रारंभ करेंगे। खेती के कामों में अच्छा पैसा आएगा। आर्थिक लाभ होगा। अपने लिए भवन खरीदेंगे।
  • मकर : जमीन से जुड़े कामों से धन अर्जित करेंगे। प्रॉपर्टी ब्रोकिंग, शेयर, बीमा आदि से लाभ कमाएंगे। आर्थिक लाभ होगा।
  • कुंभ : पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। भाई-बहनों से संपत्ति का विवाद सुलझेगा। मित्रों के साथ मिलकर नए व्यापार प्रारंभ करेंगे।
  • मीन : धन लाभ होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। संपत्ति सुख, कर्ज मुक्ति होगी। भूमि, भवन खरीदी-बिक्री के योग बनने वाले हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+