जनवरी माह में हुआ है जन्म, तो जरूर पहनें यह रत्न
वैदिक ज्योतिष जन्म कुंडली के आधार पर किसी जातक को राशि रत्न पहनाने की सलाह देता है, लेकिन पश्चिमी देशों में भारतीय वैदिक ज्योतिष का अनुसरण नहीं किया जाता है वहां जन्म तारीख या जन्म के माह से भविष्य कथन किया जाता है और उसी के आधार पर रत्न भी पहनाए जानते हैं। उनकी यह पद्धति भी कई मायनों में कारगर साबित होती है। यदि किसी जातक के पास उसकी जन्मकुंडली ना हो और केवल जन्म तारीख याद हो तो वह भी राशि रत्न पहन सकता है। इसमें जन्म के महीने के आधार पर रत्न पहनाए जाते हैं।

क्या है जनवरी माह का प्रतिनिधि रत्न?
पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार जनवरी से दिसंबर तक के प्रत्येक माह का एक-एक प्रतिनिधि रत्न होता है। आज हम जानते हैं जिन जातकों का जन्म जनवरी माह में हुआ है उन्हें कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए और उसे पहनने के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार जनवरी माह का प्रतिनिधि रत्न होता है गारनेट। इस माह में जन्म लेने वाले लोग चमकदार किस्मत के धनी होते हैं और आकाश में चमकते तारे की तरह उनका जीवन भी हमेशा चमकदार रहता है। प्राचीन काल से राजा-महाराजा हीरे, मोती, पन्न्ा या अन्य कीमती रत्नों के साथ गारनेट का इस्तेमाल भी अपने आभूषणों आदि में करते आए हैं। मुख्यत: इस रत्न का संबंध सूर्य से होता है लेकिन कहा जाता है यह सभी ग्रहों को अनुकूल करता है, खासकर राहू पर इसका जबर्दस्त सकारात्मक प्रभाव होता है।

इस तरह धारण करें गारनेट
जनवरी माह की किसी भी तारीख में जिन लोगों का जन्म हुआ है उन्हें गारनेट जरूर धारण करना चाहिए। इसे चांदी की अंगूठी में बनवाकर अनामिका अंगुली में धारण किया जाता है या पेंडेंट बनवाकर चांदी की चेन में गले में पहना जाता है। गारनेट कई रंगों में पाया जाता है, लेकिन इसका प्रमुख रंग अनार के दाने जैसा लाल होता है और इसी रंग में यह बहुतायत में पाया जाता है। आपको जो भी रंग पसंद हो उसे पहना जा सकता है।

गारनेट पहनने के लाभ
- गारनेट धारण करने वाले के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भरपूर प्रवाह होता है, जिससे वह डिप्रेशन, तनाव आदि में नहीं आता है।
- गारनेट धारण करने से शरीर का रक्त शुद्ध होता है, जिसके कारण पूरे शरीर की त्वचा में चमक पैदा होती है।
- गारनेट धारण करने वाले व्यक्ति में अद्भुत आकर्षण प्रभाव पैदा होता है, जिससे वह दूसरों का आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- जनवरी माह का बर्थस्टोन होने के कारण यह इस माह में जन्में लोगों की किस्मत के द्वार खोलने वाला साबित होता है।
- कार्यों में रूकावट, बिजनेस में लॉस जैसी स्थिति में गारनेट धारण किया जा सकता है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications