Astro Tips: मनपसंद जीवन साथी पाना है तो करे ये उपाय
लखनऊ। यदि आप किसी से प्रेम करते है और उसी के साथ सात फेरों में बंधकर अपना जीवन बिताना चाहते है, परन्तु पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक व आर्थिक आदि प्रकार के गतिरोध बाधक बन रहें है ? ऐसी स्थिति में निम्न प्रकार के उपाय बताये जा रहें है, जिन्हे अपनाकर आप-अपनी मनपसन्द लड़की से विवाह करने में सफल होगें।

इस मंत्र का 40 दिन तक जाप करें
- सर्वबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याालिलेश्वरि।
- एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशन्म।।
श्री नवदुर्गे यन्त्र को अभिमंत्रित करके पूजा स्थल में रखकर उपरोक्त मन्त्र की कम से कम एक माला का निरन्तर 40 दिन तक जाप करें। यह उपाय करने से आप-अपनी मनपसन्द लड़की से विवाह करने में कामयाब होगें।

मनचाही शादी करने के लिए अपनाए ये टिप्स
तब जनक पाइ बसिष्ठ आयसु ब्याह साज संवारि कै। मांडवी श्रुतकीरति उरमिला कुंअरि लई हंकारि कै।।
रामचरित मानस की उपरोक्त चैपाई का विधिवत पाठ करने से शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
- मंत्र ‘‘ऊॅ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः'' कम से कम 1 माला का विधिवत जाप करने से आप-अपनी वैवाहिक मनोकामना को पूर्ण करने में सफल होंगे।
- मनचाही शादी करने वाले नवयुवक केले का सेंवन करे एंव पीले रंग की बेडसीट पर शयन करें। ‘‘ऊॅ ग्रां ग्राीं ग्रौं सः गुरूवे नमः मन्त्र की नियमति एक माला का जाप करें।
- यदि आप मनपसन्द जीवन साथी को पाने चाहते हो तो आप नियमित रूप शिव जी की आराधना करें और रूद्राष्टक का पाठ करें। पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ ये उपाय करने से आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
- मनचाहा विवाह करने के लिए आप अगर नियमित रूप से पीपल के पेड़ को जल देते है व गरीबों की सेवा करते है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications