Astrology Tips: अगर खर्चे से परेशान हैं या फिर कमर-तोड़ मेहनत के बाद भी पैसा नहीं मिलता तो कीजिए ये उपाय
नई दिल्ली। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान केवल पैसा और इज्जत के लिए दिन-रात मशक्कत करता रहता है। बावजूद उसको वाजिब ना तो पैसा मिलता है और ना ही इज्जत इसलिए वो दुखी रहता है और तो और कभी-कभी तो आलम ये होता है कि इंसान की लाख कोशिशों के बावजूद इंसान के हाथ में पैसा रूकता नहीं है, दिन-रात मेहनत करके इंसान जैसे ही पैसे एकत्र करता है कि तभी कोई बड़ी समस्या या जरूरत उसके सामने आ खड़ी होती है और इंसान के पैसे खर्च हो जाते हैं तो ऐसे लोगों को आज हम बताते हैं कुछ टोटके, जिसके चलते इंसान की मुश्किल निश्चित तौर पर आसान हो जायेगी।
ये हैं उपाय
- सुबह बिना मुंह धोए पानी या चाय न पीएं।
- जूठे हाथों से या पैरों से कभी गौ, ब्राह्मण तथा अग्नि का स्पर्श न करें।

झाड़ू ना लगायें
- घर में अंधेरा होने के बाद झाड़ू ना लगायें और लगायें भी तो कूड़ा घर के बाहर ना फेंके इससे लक्ष्मी का अनादर नहीं होगा और पैसा खर्चा नहीं होगा।
- कभी भी घर में उलटा झाडू ना रखे क्योंकि ये अपशकुन माना जाता है।
- घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल या हार के सूख जाने पर भी उन्हें घर में रखना भी लक्ष्मी का अपमान है।
- काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी।
- कुत्ते को प्रत्येक शनिवार को कड़वे तेल (सरसों के तेल) से चुपड़ी रोटी खिलाएं।
- शाम के समय सोना, पढ़ना और भोजन करना भी अशुभ है।
- परिवार के किसी भी सदस्य के बाहर जाते ही तुरंत झाड़ू लगाना भी अशुभ होता है।घर में नियमित रूप से पोछा लगाने से आपके घर में लक्ष्मी का निवास होने लग जाता है।
- गुरूवार को घर में पोछा ना लगाएं ऐसा कहा जाता है कि इस बात लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
- मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में लगाइये इससे सम्मान और तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं।
- पोछे के पानी में हमेशा नमक डालकर काम कीजिये इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और इंसान के प्रमोशन के रास्ते खुल जाते हैं।

कुत्ते को रोटी खिलाएं

सोना, पढ़ना और भोजन करना

पानी में हमेशा नमक डालकर काम कीजिये

धन का नाश होता है
सोने से पूर्व पैरों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, किन्तु गीले पैर नहीं सोना चाहिए, इससे धन का नाश होता है।












Click it and Unblock the Notifications