Astrology Tips for Money: जल्दी अमीर बनने का सपना! अपनाएं ये समझदारी भरे टिप्स, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल

Astrology Tips for Money: :आज हर इंसान की सबसे बड़ी चिंता यही है पैसा कैसे आए? लोन कैसे उतरे? बिज़नेस क्यों नहीं चल रहा? प्रमोशन क्यों नहीं मिल रहा? देश के प्रसिद्ध ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ आचार्य लव भूषण के मुताबिक सही दिशा और जीवनशैली ही कलयुग में धन आकर्षण का सबसे बड़ा सूत्र है।

आमतौर पर ज्योतिष में कहा जाता है कि छठा, आठवां और बारहवां भाव अशुभ होते हैं लेकिन आचार्य लव भूषण के अनुसार बिना इन भावों के सहयोग के कोई बड़ा आदमी करोड़पति नहीं बन सकता, जिन जातकों की कुंडली में ये भाव सक्रिय रहते हैं, वही जीवन में बड़ा जोखिम लेकर बड़ा धन कमाते हैं यानी जो भाव पहले दोषी कहे जाते थे वही कलयुग में सफलता की कुंजी बन गए हैं।

Astrology Tips for Money
  • आचार्य लवभूषण की मानें तो हर व्यक्ति का वास्तु उसकी जन्मतिथि और कुंडली के अनुसार अलग होता है। धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जन्मतिथि के अनुसार मंत्र का जप करना चाहिए।
  • गलत फल का दान न करें : कोई फल आपका अति मित्र फल है, तो उसे खुद न खाएं बल्कि ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दान करें( आपका अतिमित्र फल आपकी कुंडली से पता चलता है)
  • गरीब कन्याओं का विवाह कराना बुध ग्रह को मजबूत करता है और धन वृद्धि में मदद करता है।
  • धर्मशाला बनवाना या दान करना गुरु ग्रह को शांत करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।
  • लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए : रविवार छोड़कर बरगद के पेड़ को मीठा जल चढ़ाएं, बैल को गुड़ खिलाएं।
  • शनि को शांत करने के लिए: मंदिर में बर्फ का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
  • कुंडली में चंद्र-शनि योग हो तो चलते पानी में बादाम बहाएं।
  • कुंडली में चंद्र-केतु योग हो तो राहगीरों को नींबू पानी पिलाएं।
  • चंद्र-शुक्र योग हो तो गरीबों को मीठे चावल खिलाएं।

कलयुग और राहु का प्रभाव

आचार्य लवभूषण के अनुसार कलयुग राहु का युग है। रात में देर तक जागना, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहना, पार्टी करना , ये सब राहु के प्रभाव के संकेत हैं अगर राहु को सही दिशा में साध लिया जाए, तो वही राहु आपको सफलता और प्रतिष्ठा के शिखर पर पहुंचा सकता है यानि जन्मतिथि के अनुसार सही दिशा में बैठना, सही रंग पहनना, सही मंत्र जपना और सही वस्तु का दान करना, यही हैं कलयुग के असली धन आकर्षण के सूत्र।

ग्रह और दिशा दोनों सही हों तो किस्मत देती है साथ

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में धन का प्रवाह कभी न रुके और सफलता आपके कदम चूमे तो आज ही आचार्य लव भूषण के बताए इन उपायों को अपनाइए क्योंकि जब ग्रह और दिशा दोनों सही हों, तो किस्मत खुद आपके दरवाज़े पर दस्तक देती है।

यह पढ़ें: Astrology Tips for Job: इंटरव्यू अच्छा लेकिन नहीं मिल रही नौकरी? अपनाएं ये टिप्स
यह पढ़ें: Astrology Tips for Job: इंटरव्यू अच्छा लेकिन नहीं मिल रही नौकरी? अपनाएं ये टिप्स
यह पढ़ें:Astro Tips: रातों रात कैसे बनें अमीर? क्या होता है 'Wish Board'?
यह पढ़ें:Astro Tips: रातों रात कैसे बनें अमीर? क्या होता है 'Wish Board'?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+