मेष प्रेम राशिफल 2020 (Aries Love Horoscope): परवान चढ़ेगा प्यार, होगी हर इच्छा पूरी

प्यार... एक ऐसी कशिश, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया में हर कोई उस एक नजर के दीदार की हसरत रखता है, जिससे सामना होने के साथ दुनिया थम जाती है, वक्त रूक जाता है, खयाल बेमानी हो जाते हैं और सांसों की रफ्तार बढ़ जाती है। अपनी ही धड़कनों पर खुद अपना बस नहीं चलता क्योंकि जिस दिल को अब तक अपना समझा था, वह तो किसी और का हो चुका होता है।

मेष राशि: इस साल परवान चढ़ेगा प्यार, होगी हर इच्छा पूरी

अगर यह सब पढ़ने के साथ ही आपके जेहन में कोई चेहरा उतर आया है, तो यकीन मानिए, आप प्यार की गिरफ्त में पड़ चुके हैं। और अगर ऐसा नहीं है, तो आपकी दिली ख्वाहिश हो रही होगी कि काश! आपकी लाइफ में भी ये हसीन लम्हा जल्द से जल्द आ जाए। क्या आपकी लाइफ में ऐसी कोई पॉसिबिलिटी बन रही है। आइए जानते हैं कि आपके सितारे क्या इशारा कर रहे हैं-

मेष राशि: परवान चढ़ेगा प्यार

मेष राशि वालों, आप इस साल खुलकर खुशी मनाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी राशि में इस साल शुक्र और सूर्य दोनों की मौजूदगी ये बता रही है कि प्यार आप पर पूरी शिद्दत से मेहरबान होने वाला है। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, तो इस साल आपकी शादी होने की पूरी संभावना बन रही है। सितारे बता रहे हैं कि इस साल मम्मी डैडी की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह खुद आप दोनों को आशीर्वाद देने के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। यानी शॉपिंग की लिस्ट बना लीजिए, बस सिग्नल ग्रीन होने ही वाला है। अगर आपकी लव लाइफ एकतरफा स्टार्ट हो चुकी है और अपने लव वन को अपनी फीलिंग्स बताने में आप घबरा रहे हैं, तो बस, अब कमर कसने भर की देर है। फौरन एक प्यारा सा गिफ्ट लीजिए और अपने लव वन को अभी प्रपोज कर दीजिए। आपके साथी आपके इंतजार में ही बैठे हैं।

खुशियां आपके घर का पता पूछ रही हैं ...

अगर आपकी लाइफ में अभी तक प्यार ने कदम नहीं रखा है, तो आप घर में बैठ कर क्या कर रहे हैं। खुशियां आपके घर का पता पूछ रही हैं और आप हैं कि कदम बढ़ाने के लिए तैयार ही नहीं है। कुछ पाने के लिए मेहनत तो करना पड़ती है ना। तो निकल पड़िए, जहां आपका दिल चाहता है। क्या पता किसी और का दिल भी किसी की तलाश में निकला हो। मेष राशि वाले इस बात को जरूर याद रखें कि सितारों की चाल बदलती रहती है। इसीलिए साल की शुरुआत आपके लिए बढि़या रहने वाली है, पर मई तक आते-आते कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस वक्त हो सकता है कि आपकी लव लाइफ में कुछ प्रॉब्लम्स आएं, पर आपको धीरज से काम लेना है। सितंबर तक सब कुछ पहले की तरह नॉर्मल हो जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+