मेष प्रेम राशिफल 2021 (Aries Love Horoscope): नया-नया प्रेम मिलेगा
Love Rashifal 2021: मेष राशि वालों को साल 2021 प्रेम के मामले में खुश होने के अनेक मौके देने वाला है। आप किस्मत की मेहरबानी पाने के लिए तैयार हो जाएं। सितारे बता रहे हैं कि नया साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। दोस्ती, प्यार और मनचाहे साथी का साथ, थोड़ी-सी नोंक-झोंक, थोड़ा-सा टेंशन, थोड़ा-सा झगड़ा और बहुत सारा प्यार, पर आखिर में बॉलीवुड मूवीज की तरह दिलवाले दुल्हनियां ले जाने वाले हैं।

तो नजर डालते हैं सितारों की चाल पर और जानते हैं कि पूरे साल में किस्मत आप पर किस तरह मेहरबान होने वाली है-
मेष राशि के दोस्तों, आपके लिए अप्रैल से जून और फिर अगस्त से सितंबर के महीने बहुत ही खास होने वाले हैं। इस समय के दौरान प्यार का इंतजार कर रहे दोस्तों को अपना मनचाहा पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है, वहीं जो लकी लव बर्ड्स अपना पार्टनर पा चुके हैं, उनके दिलों में बहार खिलने वाली है। सितारों का इशारा है कि इस दौरान आपकी राशि के दूसरे भाव में राहू का प्रभाव रहेगा। इस वजह से आप हर वो काम करेंगे, जिससे आपके पार्टनर आप पर फिदा होते जाएंगे। इस दौरान आपकी बातों में इतनी मिठास घुली रहेगी कि आपके पार्टनर खुद अपनी किस्मत पर इतराएंगे।
'जहां प्यार है, वहां तकरार भी है'
लेकिन एक बात ना भूलें, जहां प्यार है, वहां तकरार भी है। आखिर तकरार से फाइनली प्यार ही तो बढ़ता है। दोस्तों, जून-जुलाई और सितंबर से नवंबर के बीच सिचुएशन कुछ दिक्कत भरी हो सकती है। इसमें से भी जून-जुलाई का समय तो प्यार भरी तकरार का दिख रहा है, पर सितंबर से नवंबर के बीच आपको बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होगी। इस दौरान एक बात का खास ख्याल रखें कि गलती से भी कोई ऐसा काम ना हो, जिससे आपके पार्टनर का ईगो हर्ट हो जाए, वरना रिलेशनशिप ब्रेक होने के चांसेज बन रहे हैं। इस समय खुद पर संयम रखें, विवादों को टालें और शांत रहकर अच्छा समय आने का इंतजार करें। फाइनली आपकी लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग ही होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications