कुंभ प्रेम राशिफल 2020 (Aquarius Love Horoscope): प्यार से जीवन भर देगा नया साल
कुंभ राशि वालों, एकदम दिल खुश करने का टाइम आ रहा है, लेकिन साथ में कुछ खट्टे अनुभव की सौगात भी ला रहा है। नया साल आपके जीवन को नए रोमांस और नई उमंग से भर देगा। हालांकि इसके साथ ही आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां और टकराव भी होते चलेंगे, जिसका कारण आपका ईगो होगा। इस साल आपके जीवन में प्यार और तकरार साथ साथ चलेगी। आपके साथी किसी बात पर रूठ सकते हैं और यह नाराजगी थोड़ी लंबी भी खिंच सकती है। लव बर्ड्स के लिए साल बार बार चौंकाने वाली स्थितियां बनाने वाला है। आपके बीच एकदम से बहुत प्यार बढे़गा और देखते ही देखते अचानक कोई विवाद खड़ा हो जाएगा। इस पूरे साल आपकी रिलेशनशिप पर एक तरह का भ्रम हावी रहने वाला है।

प्यार की तलाश में बैठे युवाओं को प्यार मिलेगा और बार बार मिलेगा, पर यही आपके सोलमेट हैं या नहीं, इस बात को लेकर आप भ्रमित रहेंगे। आपको हर किसी पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है क्योंकि आपकी कुंडली में धोखा मिलने के आसार बन रहे हैं। बेहतर होगा कि किसी वादे में बंधने से पहले रिलेशनशिप को आजमा लें।
जीवन में प्यार का भरपूर अनुभव
कपल्स के लिए साल खुशगवार रहने वाला है। आप जीवन में प्यार का भरपूर अनुभव करेंगे। नए साल में आप खासतौर पर अपने बच्चों से गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके जीवन में भी तकरार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन ये सामान्य ही होंगे।
आपके पार्टनर खुद ही समझ जाएंगे
कुंभ राशि वालों को इस साल बहुत धीरज के साथ चलना होगा। अपने ईगो को कंट्रोल में रखें, साथी को स्पेस दें, बात बात पर बहस और शक ना करें। एक महत्वपूर्ण बात, अगर आपके लव वन आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो गए हैं, तो उन्हें मनाने के पीछे ना पड़ें। अपनी तरफ से थोड़े प्रयास करने के बाद मामले को वक्त पर छोड़ दें क्योंकि आपके पीछे पड़ने से स्थिति और बिगड़ने वाली है। समय के साथ आपके पार्टनर खुद ही समझ जाएंगे और आपके पास लौट आएंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications