Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 जुलाई 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: श्री हनुमानजी महाराज के पूजन-दर्शन से जीवन के समस्त संकटों का नाश हो जाता है। आज किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी को गुड़ का नैवेद्य लगाएं। वहीं बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। अत्यंत चमत्कारिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। जिस कामना को मन में धारण करके पाठ करेंगे वह तीन दिन में पूरी हो जाएगी।

आज से बुध का कर्क राशि में गोचर प्रारंभ हो रहा है जिसके कारण सभी राशि के जातकों के लिए उत्तम समय प्रारंभ होने वाला है। आपको बस सोच समझकर निर्णय लेना है, जो निर्णय लेंगे वह पूरा होगा। आज गणेशजी के दर्शन भी करें।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : षष्ठी रात्रि 9:50 तक
- नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद रात्रि 8:34 तक
- योग : सौभाग्य सायं 5:21 तक
- करण : गर प्रात: 10:59 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:49:00
- सूर्यास्त : 7:14:21
- दिनकाल : 13 घंटे 25 मिनट 20 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 35 मिनट 02 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 10:47
- चंद्रोदय : रात्रि 11:26
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : कुंभ, दोप 2:56 से मीन में
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:30 से 9:10
- चर : दोप 12:32 से 2:12
- अमृत : दोप 3:53 से सायं 5:34
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:34
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:10 से 10:51
- यम घंट : दोप 2:12 से 3:53
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य देव : श्री हनुमानजी महाराज
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications