Aaj Ka Panchang 30 January: आज का पंचांग, 30 जनवरी 2024, मंगलवार
Aaj Ka Panchang 30 January: जन्मकुंडली में मंगल का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। मंगल व्यक्ति को ऊर्जा, साहस, बल, आत्मविश्वास, भूमि, भवन प्रदान करता है। कमजोर मंगल वाले व्यक्तियों के चेहरे पर तेज नहीं रहता और वे दब्बू किस्म के होते हैं।

यदि आपकी कुंडली में भी मंगल कमजोर है तो आज मंगलवार के दिन इसे मजबूत कर लीजिए।एक मिट्टी के लाल कलश में गेहूं भरिए, इसके अंदर तांबे की एक सलाई डालें। कलश का मुख लाल कपड़े से बांधें और इसे अपने हाथ से किसी हनुमान मंदिर में चुपचाप रख आएं।
मंदिर जाते और आते समय किसी से बात न करें, न पीछे मुड़कर देखें। इस दिन अपने मस्तक पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं। आपका मंगल मजबूत होगा और आपके उसके शुभ फल मिलने लगेंगे।
आज का पंचांग, 30 जनवरी 2024, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : माघ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्थी प्रात: 8:53 तक, पश्चात पंचमी
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 10:05 तक
- योग : अतिगंड प्रात: 10:41 तक
- करण : बालव प्रात: 8:53 तक, पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 7:08:11
- सूर्यास्त : 6:11:46
- दिनकाल : 11 घंटे 03 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 56 मिनट 04 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 9:50
- चंद्रोदय : रात्रि 10:07
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : धनु
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 11:17 से दोप 12:40
- अमृत : दोप 12:40 से 2:03
- अभिजित : दोप 12:18 से 1:02
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:49 से रात्रि 9:24
- शुभ : रात्रि 11:03 से 12:40
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:26 से सायं 4:49
- यम घंट : प्रात: 9:54 से 11:17
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मंगल
- आज का मंत्र : ऊं भूमिपुत्राय नम:












Click it and Unblock the Notifications