Aaj Ka Panchang:आज का पंचांग, 25 अगस्त 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज शुक्रवार है और आज वरलक्ष्मी व्रत किया जाएगा। आज भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का पूजन करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। वरलक्ष्मी व्रत श्रावण पूर्णिमा के ठीक पहले आने वाले शुक्रवार को किया जाता है। इसलिए आज दीपावली की तरह मां लक्ष्मी का पूजन करें, इससे घर-परिवार में सुखद समृद्धि आएगी। आर्थिक संकट दूर होगा। जीवन के प्रत्येक कार्य की बाधा समाप्त होगी। समस्त मनोरथ पूरे होंगे। लक्ष्मी पूजन में लाल कमल के पुष्पों का प्रयोग अवश्य करें। कमल पुष्प न मिले तो गुलाब के फूलों का उपयोग किया जा सकता है।

आज का पंचांग, 25 अगस्त 2023, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : नवमी रात्रि 2:01 तक
- नक्षत्र : अनुराधा प्रात: 9:13 तक
- योग : वैधृति सायं 6:48 तक
- करण : बालव दोप 2:41 तक
- सूर्योदय : 6:07:53
- सूर्यास्त : 6:49:28
- दिनकाल : 12 घंटे 41 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 18 मिनट 44 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 1:46
- चंद्रास्त : रात्रि 12:35
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : वृश्चिक में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:08 से 7:43
- लाभ : प्रात: 7:43 से 9:18
- अमृत : प्रात: 9:18 से 10:53
- शुभ : दोप 12:29 से 2:04
- चर : सायं 5:14 से 6:49
- अभिजित : दोप 12:03 से 12:54
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:39 से 11:04
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:53 से दोप 12:29
- यम घंट : दोप 3:39 से 5:14
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी
- आज के पूज्य देव : लक्ष्मीनारायण
- आज का मंत्र : ऊं लक्ष्मीनारायणाभ्यां नम:












Click it and Unblock the Notifications