Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 मार्च 2023, शुक्रवार
Panchang Today: जिन लोगों की जन्मकुंडली में शुक्र ठीक नहीं है। वे लोग आज के दिन श्वेत वस्त्र धारण करें।

Aaj Ka Panchang: आज शुक्रवार का दिन और तिथि तृतीया है। आज गौरी तृतीया, गणगौर पर्व है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं गौरा-ईसर की पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। आज मत्स्य जयंती भी है। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा की जाती है। चांदी के बर्तन में दूध भरकर श्रीहरि विष्णु को भोग लगाएं और इस दूध का स्वयं सेवन करें इससे लाभ मिलेगा तो वहीं चांदी की अंगूठी में ओपल धारण करने से शुक्र मजबूत होगा। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : तृतीया सायं 4.59 तक
- नक्षत्र : अश्विनी दोपहर 1.21 तक
- योग : वैधृति रात्रि 1.41 तक
- करण : गर सायं 4.59 तक
- सूर्योदय : 6.28.31
- सूर्यास्त : 6.37.47
- दिनकाल : 12 घंटे 09 मिनट 15 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 49 मिनट 46 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8.08
- चंद्रास्त : रात्रि 9.24
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : मेष में
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मीन में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- चर : प्रात: 6.29 से 7.59
- लाभ : प्रात: 7.59 से 9.31
- अमृत : प्रात: 9.31 से 11.02
- शुभ : दोप 12.33 से 2.04
- चर : सायं 5.07 से 6.38
- अभिजित : दोप 12.09 से 12.57
शुभ समय रात्रि के
लाभ : रात्रि 9.35 से 11.04
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 11.02 से दोप 12.33
- यम घंट : दोप 3.35 से 5.07
आज विशेष
- गणगौर पूजा, मत्स्य जयंती
- आज का शुभ रंग : सफेद, चमकीला सफेद
- आज के पूज्य देव : मां चंद्रघंटा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications