Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 जून 2024, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज विशेष दिन है। आज शुक्रवार है और आज ही के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करने से सुख समृद्धि का वास घर में होता है।
आज एक प्रयोग अवश्य करें। पांच पीली कौड़ी, पांच गोमती चक्र और एक मोती शंख लेकर इन्हें गंगाजल से शुद्ध कर लें। इन्हें एक लाल रेशमी कपड़े पर स्थापित करें और सभी पर केसर की बिंदी लगाएं।

गुलाब के फूलों से पूजा करें। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें और इन्हें धूप दीप करके उसी कपड़े की पोटली बांधकर अपने धन रखने के स्थान पर रखें।
इससे घर परिवार में धन धान्य संपत्ति सुखों का वास होता है। शुभ योग में किया गया यह प्रयोग निश्चित रूप से फलदायी होता है।
आज का पंचांग, 21 जून 2024, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी प्रात: 7:31 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा सायं 6:17
- योग : शुभ सायं 6:40
- करण : वणिज प्रात: 7:31 तक पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 5:43:58
- सूर्यास्त : 7:13:12
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 13 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 00 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:10
- चंद्रोदय : सायं 6:52
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: वृश्चिक, सायं 6:17 से धनु में
- मंगल : मेष
- बुध : मिथुन
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 5:44 से 7:25
- लाभ : प्रात: 7:25 से 9:06
- अमृत : प्रात: 9:06 से 10:47
- शुभ : दोप 12:29 से 2:10
- चर : सायं 5:32 से 7:13
- अभिजित : दोप 12:02 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:41 से 11:10
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:47 से दोप 12:29
- यम घंट : दोप 3:51 से सायं 5:32
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : मां लक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्यै नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:19












Click it and Unblock the Notifications