Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 फरवरी 2023, मंगलवार
कर्ज मुक्ति के लिए आज के दिन एक मुठ्ठी मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें और वहीं बैठकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang: आज दिन मंगलवार है। आज का दिन श्री हनुमानजी और मां दुर्गा दोनों को ही समर्पित है। आज के दिन सुख-समृद्धि, धन-संपदा में वृद्धि, रोगों के नाश के लिए दुर्गा और हनुमान दोनों के ही उपाय किए जा सकते हैं। देवी के भक्त आज के दिन दुर्गासप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करें और हनुमान भक्त सुंदरकांड का पाठ करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रथमा प्रात: 9.04 तक पश्चात द्वितीया सूर्योदय पूर्व 5.57 तक, द्वितीया का क्षय
- नक्षत्र : शतभिषा प्रात: 8.59 तक पश्चात पूर्वाभाद्रपद दूसरे दिन प्रात: 6.37 तक
- योग : सिद्ध रात्रि 3.06 तक
- करण : बव प्रात: 9.04 तक, पश्चात बालव सायं 7.27 तक, पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6.55.59
- सूर्यास्त : 6.24.54
- दिनकाल : 11 घंटे 28 मिनट 55 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 30 मिनट 20 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 7.46
- चंद्रास्त : सायं 7.41
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : कुंभ रात्रि 1.09 तक पश्चात मीन
- मंगल : वृषभ में
- बुध : मकर में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मीन में
- शनि : कुंभ में अस्त
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात: 11.14 से दोप 12.40
- अमृत : दोप 12.40 से 2.07
- अभिजित : दोप 12.17 से 1.03
शुभ समय रात्रि के
- लाभ : सायं 7.59 से रात्रि 9.32
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3.33 से सायं 4.59
- यम घंट : प्रात: 9.48 से 11.14
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : श्री हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
आज का विशेष उपाय
- आज का दिन श्री हनुमानजी और मां दुर्गा दोनों को ही समर्पित है। आज के दिन सुख-समृद्धि, धन-संपदा में वृद्धि, रोगों के नाश के लिए दुर्गा और हनुमान दोनों के ही उपाय किए जा सकते हैं। देवी के भक्त आज के दिन दुर्गासप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करें और हनुमान भक्त सुंदरकांड का पाठ करें।
- कर्ज मुक्ति के लिए आज के दिन एक मुठ्ठी मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें और वहीं बैठकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications