Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 अगस्त 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण मास की नागपंचमी है। आज सोमवार का दिन और शुभ योग भी है। इतने विशेष योग-संयोग में आ रही नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नाग का पूजन करने से जीवन में सर्वत्र रक्षा होगी और आकस्मिक संकटों से रक्षा होगी। आज के दिन आप भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करें।

महामृत्युंजय मंत्र के जाप करें और नाग पूजा करें। इससे सुख-समृद्धि प्राप्त होगी और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज के दिन नाग दोष, विष दोष, कालसर्प दोष शांति के लिए भी पूजा की जाती है। किसी विद्वान आचार्य से यह पूजा संपन्न करवाएं।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी रात्रि 1:59 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 6:30 तक (22 अगस्त)
- योग : शुभ रात्रि 10:18 तक
- करण : बव दोप 1:14 तक
- सूर्योदय : 6:06:32
- सूर्यास्त : 6:52:54
- दिनकाल : 12 घंटे 46 मिनट 21 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 13 मिनट 58 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:58
- चंद्रास्त : रात्रि 9:48
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : कन्या, तुला में सायं 5:29 से
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह वक्री दोप 2:04 से
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:07 से 7:42
- शुभ : प्रात: 9:18 से 10:54
- चर : दोप 2:06 से 3:41
- लाभ : दोप 3:41 से सायं 5:17
- अमृत : सायं 5:17 से 6:53
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 6:53 से रात्रि 8:17
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:42 से 9:18
- यम घंट : प्रात: 10:54 से दोप 12:30
आज विशेष :
- नाग पंचमी
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications