Aaj Ka Panchang 1st February 2024: आज का पंचांग, 1 फरवरी 2024, गुरुवार

Aaj Ka Panchang 1st February 2024: जन्म कुंडली में बृहस्पति का शुभ स्थिति में होना आवश्यक है। बृहस्पति मजबूत रहने से मनुष्य के जीवन में कोई बाधा नहीं रहती, उसे मान सम्मान प्राप्त होता है।

Aaj Ka Panchang

वह मनुष्य न केवल परिवार में बल्कि समाज में भी प्रतिष्ठित होता है और उसकी प्रवृत्ति सात्विक रहती है। बृहस्पति कमजोर होने से इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है।

आज गुरुवार है और यदि आपकी कुंडली में भी बृहस्पति कमजोर है तो आप आज के दिन अपने बृहस्पति को मजबूत करने के यह उपाय अवश्य करें। आज सुबह जल में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें। पीले वस्त्र पहनें। एक मिट्टी के पात्र में चने की दाल भरें, हल्दी की सात गांठ उसमें रखें और पात्र का मुंह पीले कपड़े से बांधकर उसे दत्तात्रेय मंदिर में रख आएं। दत्तात्रेय मंदिर न हो तो इसे किसी भी विष्णु मंदिर में रख आएं।

आज का पंचांग, 1 फरवरी 2024, गुरुवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : माघ कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : षष्ठी दोप 2:03 तक
  • नक्षत्र : चित्रा रात्रि 3:48 तक
  • योग : धृति दोप 12:26 तक
  • करण : वणिज दोप 2:03 तक पश्चात विष्टि भद्र
  • सूर्योदय : 7:07:29
  • सूर्यास्त : 6:13:06
  • दिनकाल : 11 घंटे 05 मिनट 36 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 54 मिनट 00 सेकंड
  • चंद्रास्त : प्रात: 10:49
  • चंद्रोदय : रात्रि 11:46

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मकर
  • चंद्र राशि : कन्या, दोप 2:30 से तुला में
  • मंगल : धनु
  • बुध : धनु, दोप 2:22 से मकर में
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : धनु
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 11:17 से दोप 12:40
  • लाभ : दोप 12:40 से 2:04
  • शुभ : सायं 4:50 से 6:13
  • अभिजित : दोप 12:18 से 1:02

रात्रि का चौघड़िया

  • अमृत : सायं 6:13 से 7:50
  • चर : सायं 7:50 से रात्रि 9:27

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 2:02 से 3:27
  • यम घंट : प्रात: 7:07 से रात्रि 8:31

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : पीला
  • आज के पूज्य : गुरु
  • आज का मंत्र : ऊं बृं बृहस्पतये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+