Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अगस्त 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज सावन की हरियाली तीज है। आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष होता है। सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार करके शिव-गौरी की पूजा करती हैं। नवविवाहितों के घर से सिंजारा ससुराल में भेजा जाता है। ब्राह्मणों और वैश्यों में सिंजारा तीज का बड़ा महत्व होता है।

आज शनिवार भी है। इसलिए शनिदेव की प्रसन्नता के लिए भी आज अनेक उपाय किए जा सकते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि पीड़ाकारी होकर बैठा हुआ है, जिन्हें शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वे लोग आज के दिन शनि मंदिर में बैठकर शनि स्तवराज के 11 पाठ करें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया रात्रि 10:18 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 1:46 तक
- योग : सिद्ध रात्रि 9:17 तक
- करण : तैतिल प्रात: 9:11 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 6:05:51
- सूर्यास्त : 6:54:33
- दिनकाल : 12 घंटे 48 मिनट 42 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 11 मिनट 38 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:18
- चंद्रास्त : रात्रि 8:47
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:42 से 9:18
- चर : दोप 12:30 से 2:06
- अमृत : दोप 3:42 से सायं 5:18
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 6:55 से रात्रि 8:19
- शुभ : रात्रि 9:42 से 11:06
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:18 से 10:54
- यम घंट : दोप 2:06 से 3:42
आज विशेष :
- हरियाली तीज
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications