Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन माता चंद्रघंट का पूजन किया जाएगा। आज के दिन मां दुर्गा का विधिवत पूजन करें और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। यह लाल फूल गुड़हल, गुलाब या कमल का हो सकता है।

आज के दिन दुर्गासप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करके माता को हलवे का नैवेद्य लगाएं। आपके सारे मनोरथ पूरे होंगे। आर्थिक संकट दूर होगा और आपको निरोगता प्राप्त होगी। आज ऊं दुं दुर्गाये नम: मंत्र की 21 माला लाल मूंगे की माला से जपने से शक्ति, बल, साहस, आत्मविश्वास प्राप्त होगा। आपके सारे शत्रु परास्त होंगे।
आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया रात्रि 1:25 तक
- नक्षत्र : विशाखा रात्रि 8:30 तक
- योग : प्रीति प्रात: 9:20 तक
- करण : तैतिल दोप 1:22 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 6:24:58
- सूर्यास्त : 5:58:49
- दिनकाल : 11 घंटे 33 मिनट 51 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 26 मिनट 33 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:32
- चंद्रास्त : सायं 7:40
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या, रात्रि 1:29 से तुला में
- चंद्र राशि : तुला, दोप 2:18 से वृश्चिक में
- मंगल : तुला
- बुध : कन्या, अस्त
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:45 से दोप 12:12
- अमृत : दोप 12:12 से 1:39
- अभिजित : प्रात: 11:49 से दोप 12:35
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:32 से रात्रि 9:05
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:05 से सायं 4:32
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:45
आज विशेष :
- तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजन
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications