Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 जुलाई 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज देवशयनी एकादशी है। आज से श्रीहरि विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इसलिए आज श्रीहरि का विशेष पूजन किया जाता है। घरों में उनके लिए शैय्या सजाकर उन्हें विधि विधान से शयन करवाया जाता है। योग निद्रा में जाने से पहले वे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
आज उनका पीत पुष्पों से श्रृंगार करें। पीतांबर पहनाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उन्हें फलों और मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें। श्रीहरि की कृपा से आपके सारे संकटों का नाश हो जाएगा।

आज का पंचांग, 17 जुलाई 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी रात्रि 9:02 तक
- नक्षत्र : अनुराधा रात्रि 3:11 तक
- योग : शुभ प्रात: 7:02 तक
- करण : वणिज प्रात: 8:53 तक पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 5:52:56
- सूर्यास्त : 7:12:40
- दिनकाल : 13 घंटे 19 मिनट 43 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 40 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 3:36
- चंद्रास्त : रात्रि 2:26
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: कर्क
- चंद्र: वृश्चिक
- मंगल : वृषभ
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:53 से 7:33
- शुभ : प्रात: 10:53 से दोप 12:33
- चर : दोप 3:53 से सायं 5:33
- लाभ : सायं 5:33 से 7:13
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:33 से 9:53
- अमृत : रात्रि 9:53 से 11:13
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:33 से 2:13
- यम घंट : प्रात: 7:33 से 9:13
आज विशेष :
- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य : श्रीहरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications