Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang 15th April 2023: फिलहाल वैशाख महीना चल रहा है और आद शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।

Aaj Ka Panchang 15th April 2023: शनिवार का दिन साध्य योग में प्रारंभ होगा और पश्चात शुभ योग लगेगा। पूरे दिन शुभ योग में किए गए कार्य फलदायी होंगे। शनिदेव की प्रसन्नता के लिए आज एक मिट्टी के दीये में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना प्रतिबिंब देखें और इसे शनि मंदिर में दान कर दें। इससे शनि की पीड़ा दूर होगी।
आज के दिन हनुमान मंदिर में लोभान की धूप जलाने से ग्रहों की शांति होती है। आज सायं 6 बजकर 44 मिनट से पंचक प्रारंभ हो रहा है। पंचक में लकड़ी, ईंधन खरीदना, बिस्तर, पलंग कोई भी फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए। कोई शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
विक्रम संवत : 2080
शालिवाहन शके : 1945
मास : वैशाख कृष्ण पक्ष
ऋतु : वसंत
अयन : उत्तरायण
तिथि : दशमी रात्रि 8:44 तक
नक्षत्र : श्रवण प्रात: 7:34 तक पश्चात धनिष्ठा
योग : साध्य प्रात: 6:30 तक पश्चात शुभ
करण : वणिज प्रात: 9:59 तक
सूर्योदय : 6:08:04
सूर्यास्त : 6:45:46
दिनकाल : 12 घंटे 37 मिनट 41 सेकंड
रात्रिकाल : 11 घंटे 21 मिनट 26 सेकंड
चंद्रास्त : दोपहर 2:02
चंद्रोदय : रात्रि 3:32
आज की ग्रह स्थिति
सूर्य राशि : मेष
चंद्र राशि : मकर सायं 6:42 तक पश्चात कुंभ
मंगल : मिथुन में
बुध : मेष में
गुरु : मीन में अस्त
शुक्र : मेष में
शनि : कुंभ में
राहु : मेष में
केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
शुभ : प्रात: 7:43 से 9:17
चर : दोप 12:27 से 2:02
अमृत : दोप 3:36 से सायं 5:11
अभिजित : दोप 12:02 से 12:52
लाभ : सायं 6:46 से रात्रि 8:11
शुभ : रात्रि 9:36 से 11.01
त्याज्य समय
राहु काल : प्रात: 9:17 से 10:52
यम घंट : दोप 2:02 से 3:36
आज विशेष :
पंचक प्रारंभ सायं 6:44 से
आज का शुभ रंग : नीला, बैंगनी, काला, धूसर
आज के पूज्य देव : शनिदेव
आज का मंत्र : ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications