Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 14 सितंबर 2023, गुरुवार

Aaj Ka Panchang: आज अमावस्या है। आज की अमावस्या को सिद्ध पितृ अमावस्या और कुशोत्पाटिनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या के दिन कुशा को खेतों में से उखाड़कर सुखाकर वर्षभर के होम, हवन आदि कर्मों के लिए संचित करके रखा जाता है।

Aaj Ka Panchang

यह अमावस्या सिद्ध पितृ अमावस्या भी है इसलिए आज के दिन अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्धकर्म करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अच्छे आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज के दिन पितरों के निमित्त ब्राह्मण भोजन करवाकर दान-दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद ग्रहण करें। इस दिन पितृ दोष की शांति भी करवाने का महत्व है।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : अमावस्या अहोरात्र (15 सितंबर प्रात 7:08 तक)
  • नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी प्रात: 4:52 तक (15 सितंबर)
  • योग : साध्य रात्रि 2:57 तक
  • करण : चतुष्पद सायं 5:59 तक
  • सूर्योदय : 6:13:58
  • सूर्यास्त : 6:30:23
  • दिनकाल : 12 घंटे 16 मिनट 25 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 43 मिनट 52 सेकंड
  • चंद्रास्त : सायं 6:20
  • चंद्रोदय : प्रात: 6:15 (15 सितंबर)

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : सिंह
  • चंद्र राशि : सिंह
  • मंगल : कन्या
  • बुध : सिंह (वक्री)
  • गुरु : मेष, (वक्री)
  • शुक्र : कर्क
  • शनि : कुंभ (वक्री)
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 10:50 से दोप 12:22
  • लाभ : दोप 12:22 से 1:54
  • शुभ : सायं 4:58 से 6:30
  • अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:47

रात्रि का चौघड़िया

  • अमृत : सायं 6:30 से 7:58
  • चर : सायं 7:58 से 9:26

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 1:54 से 3:26
  • यम घंट : प्रात: 6:14 से 7:46

आज विशेष :

  • कुशोत्पाटिनी अमावस्या, सिद्धपितृ अमावस्या
  • आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
  • आज के पूज्य : बृहस्पति
  • आज का मंत्र : ऊं बृं बृहस्पतये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+