Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 मई 2023, शनिवार

Panchang Today: आज के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से रोग, शोक दूर होंगे और धन का अभाव भी दूर होगा।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज शनिवार का दिन है हनुमानजी महाराज को प्रसन्न करने का दिन। आज के दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं, चमेली के तेल सिंदूर से चोला चढ़ाएं, हनुमानजी को विशेष श्रंगार करें। मीठा पान का बीड़ा भेंट करें, देसी घी में बने हलवे का नैवेद्य लगाएं। आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे। शनि के प्रभाव से पीड़ित लोगों को यह उपाय अवश्य करना चाहिए। मकर, कुंभ, मीन राशि के जातक आज के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें, शनि मंदिर के बाहर बैठे निशक्तों को भोजन, पानी, फल आदि भेंट करें। साढ़ेसाती की पड़ा से राहत मिलेगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : अष्टमी प्रात: 6:50 तक पश्चात नवमी (क्षय)
  • नक्षत्र : धनिष्ठा प्रात: 11:34 तक
  • योग : ब्रह्म प्रात: 9:21 तक
  • करण : कौलव प्रात: 6:50 तक पश्चात तैतिल पश्चात गर
  • सूर्योदय : 5:48:38
  • सूर्यास्त : 6:57:40
  • दिनकाल : 13 घंटे 09 मिनट 02 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 50 मिनट 29 सेकंड
  • चंद्रास्त : दोप 12:58
  • चंद्रोदय : रात्रि 2:12

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : कुंभ
  • मंगल : कर्क
  • बुध : मेष (वक्री)
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मिथुन
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • शुभ : प्रात: 7:27 से 9:06
  • चर : दोप 12:23 से 2:02
  • अमृत : दोप 3:40 से सायं 5:19

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : सायं 6:58 से रात्रि 8:19

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9:06 से 10:45
  • यम घंट : दोप 2:02 से 3:40

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : नीला
  • आज के पूज्य देव : हनुमानजी
  • आज का मंत्र : हं हनुमते नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+