Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 जुलाई 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज शनिवार है और बड़ा ही खास दिन होता है शनिवार। इस दिन आप अपनी अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए हनुमानजी की साधना कर सकते हैं। उनका पूजन कर सकते हैं।
यदि आपके कोई काम नहीं बन पा रहे हैं तो शनिवार के दिन किसी दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में शिखर पर लाल तिकोनी पताका लगवाएं।

यदि आप रोगों से परेशान हैं तो शनिवार के दिन हनुमान जी के बाएं पैर से सिंदूर लेकर रोगी के मस्तक पर तिलक लगाएं रोग शीघ्र दूर होगा। यदि आप शनि की पीड़ा से ग्रसित हैं तो हनुमानजी की मूर्ति से सिंदूर लेकर घर के मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की ओर उस सिंदूर से हं हनुमते नम: लिखें।
आज का पंचांग, 13 जुलाई 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी दोप 3:04 तक
- नक्षत्र : हस्त सायं 7:13 तक
- योग : शिव प्रात: 6:14 तक दूसरे दिन
- करण : वणिज दोप 3:04 तक पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 5:51:16
- सूर्यास्त : 7:13:35
- दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 18 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 38 मिनट 06 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 12:00
- चंद्रास्त : रात्रि 11:55
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: कन्या
- मंगल : वृषभ
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:32 से 9:12
- चर : दोप 12:32 से 2:13
- अमृत : दोप 3:53 से सायं 5:33
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- शुभ : रात्रि 9:53 से 11:13
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:12 से 10:52
- यम घंट : दोप 2:13 से 3:53
आज विशेष :
- विवस्वत सप्तमी
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : श्री हं हनुमते नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:14 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications