Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 जून 2023, सोमवार

Panchang Today: रोगों के निवारण के लिए आज महामृत्युंजय मंत्र की पांच माला जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

Aaj Ka Panchang: आज नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक पूजन करें, कामनाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक संकट दूर करने के लिए आज के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करके बिल्वपत्र और आंकड़े के पुष्प से श्रृंगार करें। शीघ्र संकट दूर होगा। जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्र खराब है वे आज के दिन एक विशेष प्रयोग करें।

Aaj Ka Panchang:

एक चांदी के लोटे या किसी भी चांदी के बर्तन में जल लेकर उसे पूजा स्थान में रखें और सफेद चंदन की माला से ऊं सों सोमाय नम: मंत्र की 11 माला जाप करें। इस जल को पी लें। ऐसा लगातार 11 सोमवार करने से चंद्र ठीक हो जाएगा। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : नवमी प्रात: 10:34 तक
  • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद दोप 1:48 तक
  • योग : आयुष्मान प्रात: 7:51 तक
  • करण : गर : प्रात: 10:34 तक
  • सूर्योदय : 5:42:32
  • सूर्यास्त : 7:10:31
  • दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 59 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 32 मिनट 04 सेकंड
  • चंद्रास्त : दोपहर 1:52
  • चंद्रोदय : रात्रि 2:00

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : वृषभ
  • चंद्र राशि : मीन
  • मंगल : कर्क
  • बुध : वृषभ
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : कर्क
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • अमृत : प्रात: 5:43 से 7:24
  • शुभ : प्रात: 9:05 से 10:46
  • चर : दोप 2:08 से 3:49
  • लाभ : दोप 3:49 से सायं 5:30
  • अमृत : सायं 5:30 से 7:11
  • अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:53

रात्रि का चौघड़िया

चर : सायं 7:11 से रात्रि 8:30

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 7:24 से 9:05
  • यम घंट : प्रात: 10:46 से दोप 12:27

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : सफेद
  • आज के पूज्य देव : भगवान शिव
  • आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+